फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO warns: Omicron cases doubling in three days, so far spread in 89 countries

डब्ल्यूएचओ ने चेताया: डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे ओमिक्रॉन के मामले, कम्युनिटी स्प्रेड वाले क्षेत्रों में खतरा

Sat, 18 Dec 2021 05:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जिनेवा 
पीटीआई, जिनेवा  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

Omicron Alert : डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि ओमिक्रॉन वायरस संस्करण 89 देशों में फैल चुका है। कम्युनिटी स्प्रेड वाले क्षेत्रों में इसके मामलों की संख्या डेढ़ से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है।

विज्ञापन
WHO warns: Omicron cases doubling in three days, so far spread in 89 countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) ने फिर चेताया है। डब्ल्यूएचओ का दावा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट (omicron alert) भारत में दूसरी लहर के दौरान कहर ढाने वाले डेल्टा वैरिएंट की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि ओमिक्रॉन वायरस संस्करण 89 देशों में फैल चुका है। कम्युनिटी स्प्रेड (सामुदायिक संक्रमण) वाले क्षेत्रों में इसके मामलों की संख्या डेढ़ से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को जारी अपडेट में कहा कि ओमिक्रॉन जनसंख्या प्रतिरक्षा वाले देशों में तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा वायरस की प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता के कारण हो रहा है। एजेंसी ने कोरोना का यह नया वैरिएंट पहली बार सामने आने के तत्काल बाद 26 नवंबर को इसे वैरिएंट आफ कंसर्न घोषित किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ओमिक्रॉन के इलाज को लेकर अभी सीमित जानकारी सामने आई है। इसकी गंभीरता को समझने के लिए और ज्यादा डेटा की आवश्यकता है। इसके मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि कुछ देशों में अस्पतालों पर दबाव बढ़ सकता है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के अस्पतालों में इसके मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। 


डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल बढ़ाने पर जोर दिया है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि ठोस स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों से ओमिक्रॉन को फैलने से रोका जा सकता है। हमारा ध्यान सर्वाधिक जोखिम वाले लोगों की सुरक्षा पर होना चाहिए।

भारत से 100 के पार हुए ओमिक्रॉन संक्रमित
इधर, भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नया वैरिएंट कम घातक हो सकता है, लेकिन इसकी उच्च संक्रामण दर चिंता पैदा कर रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश को कोरोना की दूसरी लहर की तरह ही सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने बूस्टर डोज लगवाने पर भी जोर दिया है। लोगों को कोरोना संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि प्रशासन को इस समय पैनी नजर रखनी होगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed