फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO warns about Coronavirus, says, Coronavirus Vaccine should not have nationalism

कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, कहा- वैक्सीन में राष्ट्रवाद नहीं होना चाहिए

Wed, 19 Aug 2020 04:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Aug 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
WHO warns about Coronavirus, says, Coronavirus Vaccine should not have nationalism
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कुल संक्रमित 2.20 करोड़ के पार हो गए जबकि मृतकों का आंकड़ा 7.82 लाख के पार चला गया। इस बीच, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जब तक हर शख्स सुरक्षा नहीं पा जाता तब तक किसी को भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। संगठन ने कहा है कि वैक्सीन में राष्ट्रवाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निदेशक टेड्रॉस गेब्रिएसिस ने कहा है कि वैक्सीन सभी के लिए होना चाहिए। इसे राष्ट्रवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि दुनिया भर में 20, 30 और 40 साल की उम्र के लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जबकि पहले अधिकांश बुजुर्ग और शारीरिक रूप से किसी बीमारी के शिकार लोगों में संक्रमण के जल्दी पकड़ने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के पश्चिम-प्रशांत क्षेत्र के निदेशक ताकेशी कसई ने कहा कि इनमें से कई लोगों को यह पता तक नहीं है कि वे संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी तरफ अब यह संक्रमण ऐसे देशों में फैल रहा है जहां पहले यह काबू में आ चुका था। कई देशों को दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है। यानी यह बीमारी एशिया प्रशांत क्षेत्र में अगले चरण में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अमेरिका, ब्राजील सर्वाधिक प्रभावित
ताजा जानकारी के अनुसार विश्व में पहले स्थान पर बने अमेरिका में कुल 56.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हैं जबकि 1.74 लाख से ज्यादा लोग मर चुके हैं। इसी तरह, दूसरे नंबर पर ब्राजील में कुल 1.08 लाख मौतें हो चुकी हैं जबकि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 33.63 लाख पार हो चुकी है।
 
सिंगापुर : 5.8 अरब के राहत पैकेज का एलान
कोरोना काल में सिंगापुर ने अपनी डूबती हुई अर्थव्यवस्था को किनारे लगाने के लिए 5.8 अरब के राहत पैकेज की घोषणा की है। दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनो वायरस महामारी के कारण अधिकांश क्षेत्रों आर्थिक तंगी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। वित्त मंत्री हेंग स्वे केट का मानना है कि इस घोषणा से कंपनियों को अपने श्रमिकों को बनाए रखने में मदद मिलेगी।


नेपाल को भारत से रेमडेसिवीर दवा की उम्मीद
नेपाल जीवन रक्षक दवा रेमडेसिवीर के लिए भारतीय बाजार पर पर उम्मीद लगाकर बैठा है। उस दवा का इस्तेमाल दुनिया भर में कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए किया जा रहा है। हालांकि दवा को वायरस के इलाज के रूप में पूरी तरह नहीं देखा जाता है, लेकिन इससे रोगियों को करोना के इलाज में कुछ हद तक सफलता जरूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed