फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO special Envoy on Covid19 David Nabarro says people should expect to see more coronavirus mutations

Covid-19 पर डब्ल्यूएचओ के विशेष दूत ने कहा- अभी वायरस में सामने आएंगे और म्यूटेशन

Wed, 27 Jan 2021 07:34 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Jan 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
WHO special Envoy on Covid19 David Nabarro says people should expect to see more coronavirus mutations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के विशेष दूत डेविड नबारो ने मंगलवार को कोरोना वायरस के और नए प्रकार सामने आने के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के और म्यूटेशन देखने के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि इन नए म्यूटेशन पर वर्तमान में मौजूद वैक्सीन अप्रभावी होंगी।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बात करते हुए नबारो ने कहा कि वैज्ञानिक यूनाइटेड किंगडम में सामने आए कोरोना के नए प्रकार का अध्ययन कर रहे हैं। बता दें कि वैज्ञानिक इस प्रकार को मूल वायरस से 70 फीसदी अधिक संक्रामक बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस स्ट्रेन के कारण अधिक घातक बीमारी का होना या मृत्यु दर में बढ़त होने का संकेत नहीं मिला है। यूके और दक्षिण अफ्रीका में अधिक संक्रामक स्ट्रेन सामने आए हैं।
विज्ञापन


दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 10 करोड़ के पार
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है। वर्तमान में दुनिया की 1.3 फीसदी आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित है और 21 लाख लोगों की इस जानलेवा महामारी के चलते मौत हो चुकी है। इस साल की शुरुआत से हर 7.7 सेकेंड में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो रहा है। पांच करोड़ मामले पहुंचने में जहां 11 महीने लगे थे वहीं यह संख्या दोगुनी होने में महज तीन महीने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन: कोरोना से मौत 1 लाख के पार, पहला यूरोपीय देश
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। पिछले सात दिनों से देश में कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का औसत एक हजार से अधिक रहा है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह महामारी से निपटने में सरकार के कदमों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो कर सकता था मैंने किया, मैं कोरोना का शिकार होने वाले हर व्यक्ति की मौत के लिए क्षमा चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed