{"_id":"5ed5006b8ebc3e90b33b0b02","slug":"who-says-that-coronavirus-pandemic-disrupted-treatments-for-non-communicable-diseases-like-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते प्रभावित हो रहा कैंसर जैसी बीमारियों के रोगियों का इलाज : डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के चलते प्रभावित हो रहा कैंसर जैसी बीमारियों के रोगियों का इलाज : डब्ल्यूएचओ
Mon, 01 Jun 2020 06:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:49 PM IST
सार
155 देशों पर पिछले महीने किए गए एक सर्वे में डब्ल्यूएचओ को नया डाटा मिला है। इसके मुताबिक कोरोना वायरस के चलते करीब आधे देशों में गैर संचारी बीमारियों के मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने इसे बेहद गंभीर मुद्दा करार दिया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि एक नए विश्लेषण में चिंताजनक डाटा सामने आया है। इसके मुताबिक एक सर्वे में शामिल करीब आधे देशों में यह देखा गया है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान वहां उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की सेवाओं में आंशिक या पूरा व्यवधान आया है।
विज्ञापन
पिछले महीने 155 देशों में किए गए इस सर्वे में संयुक्त राष्ट्र की स्वासथ्य एजेंसी को एक चिंताजनक समस्या के बारे में पता चला है। यह समस्या उन लोगों से संबंधित है जो गैर संचारी रोगों से बीमार हैं और उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इनमें से कई लोग कोविड-19 बीमारी से भी ज्यादा खतरे में हैं।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने एक बयान में कहा, 'जब से कोरोना वायरस महामारी का प्रसार बढ़ा है, ऐसे कई लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं जो कैंसर, कार्डियोवैस्क्युलर बीमारी और डायबिटीज आदि से पीड़ित हैं और जिन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।'
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया है कि यह जरूरी है कि सभी देश कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए इन आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए नये तरीके खोजें।
सर्वे में यह बी सामने आया की 42 फीसदी देशों में कैंसर के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और दिल की बीमारियों को लेकर 31 फीसदी देशों में ऐसा हुआ है। इसके अलावा 90 फीसदी देशों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को आंशिक या पूरी तरह से महामारी संबंधित ड्यूटी में लगा दिया गया है।