{"_id":"5cb55a11bdec22140966f657","slug":"who-is-ilhan-omar-whose-video-twitted-by-donald-trump-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस मुस्लिम अमेरिकी नेता के कारण फिर चर्चा में 9\/11 हमला, स्पीकर ने कहा- ट्रंप ट्विटर से हटाएं वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस मुस्लिम अमेरिकी नेता के कारण फिर चर्चा में 9/11 हमला, स्पीकर ने कहा- ट्रंप ट्विटर से हटाएं वीडियो
Tue, 16 Apr 2019 10:05 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
इल्हान ओमर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इन दिनों 9/11 को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जिसमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेता के अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक शामिल हैं। इसकी शुरुआत वहां की मुस्लिम महिला सांसद इल्हान ओमर के दिए गए एक बयान से हुई।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें 9/11 हमले के साथ इल्हान ओमर द्वारा दिए गए भाषण के कुछ अंश थे। उन्होंने लिखा कि हम ये कभी नहीं भूलेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इल्हान के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इल्हान के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में कई जगहों पर इल्हान ओमर कह रही हैं, 'कुछ लोगों ने कुछ किया' (सम पीपल डिड समथिंग) और उनके बयान के बीच में कई जगहों पर विमान के इमारत से टकराने और उनके गिरने के वीडियो हैं।
इसे लेकर अमेरिका में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। यूएस में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने पुलिस को महिला सांसद इल्हान ओमर और उनके परिवार की सुरक्षा को जांचने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप से निवेदन किया कि वह ट्विटर से वीडियो को हटा दें।
नैंसी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट के बाद मैंने सार्जेंट-एट-आर्म्स से बात कर यह सुनिश्चित किया कि पुलिस इल्हान, उनके परिवार और उनके स्टॉफ की सुरक्षा का आकलन कर रही है या नहीं। राष्ट्रपति के शब्दों के काफी मायने हैं। उनके नफरत भरे और उकसाने वाले बयान खतरा पैदा करते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प को निरादरपूर्ण और खतरनाक वीडियो हटाना चाहिए।'

WE WILL NEVER FORGET! pic.twitter.com/VxrGFRFeJM
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 12, 2019
विज्ञापन
वीडियो में कई जगहों पर इल्हान ओमर कह रही हैं, 'कुछ लोगों ने कुछ किया' (सम पीपल डिड समथिंग) और उनके बयान के बीच में कई जगहों पर विमान के इमारत से टकराने और उनके गिरने के वीडियो हैं।
इसे लेकर अमेरिका में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। यूएस में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने पुलिस को महिला सांसद इल्हान ओमर और उनके परिवार की सुरक्षा को जांचने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप से निवेदन किया कि वह ट्विटर से वीडियो को हटा दें।
नैंसी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट के बाद मैंने सार्जेंट-एट-आर्म्स से बात कर यह सुनिश्चित किया कि पुलिस इल्हान, उनके परिवार और उनके स्टॉफ की सुरक्षा का आकलन कर रही है या नहीं। राष्ट्रपति के शब्दों के काफी मायने हैं। उनके नफरत भरे और उकसाने वाले बयान खतरा पैदा करते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प को निरादरपूर्ण और खतरनाक वीडियो हटाना चाहिए।'
कौन है सांसद इल्हान ओमर
इल्हान ओमर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमाली अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने डेमोक्रेट्स पार्टी के टिकट से मिनेसोटा से चुनाव लड़ा और विजयी रहीं। वह 23 साल पहले केन्या के एक रिफ्यूजी कैंप से वाशिंगटन आई थीं। वह ऐसी पहली महिला सांसद हैं जिन्होंने कुरान की शपथ ली। इल्हान हिजाब पहनकर सभा में पहुंचीं। वह अमेरिकी इतिहास में ऐसा करने वाली पहली महिला हैं।
बता दें मध्याविधि चुनाव में पहली बार दो मुस्लिम उम्मीदवारों इल्हान उमर और राशिदा तालिब ने जीत हासिल की है। इसके अलावा भी वह इस्रायल और इस्रायल समर्थकों के बारे में उनके एक बयान के कारण उन पर यहूदी विरोधी भावना से प्रेरित होने का आरोप लगाया गया था।

कौन हैं अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी
nancy peloci
नैंसी पेलोसी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक धुर विरोधी हैं। नैंसी अमेरिका की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। नैंसी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के बाद अमेरिका की तीसरी सबसे ताकतवर हस्ती हैं। अमेरिकी संविधान में स्पीकर के पद की व्याख्या चैंबर के नेता के तौर पर की गई है।