फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO chief warns about Covid-19, says- We are tired but he is not tired

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कोविड-19 को लेकर चेताया, कहा- हम थक गए हैं, लेकिन वो नहीं थका है

Tue, 10 Nov 2020 04:41 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Nov 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
WHO chief warns about Covid-19, says- We are tired but he is not tired
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से कई देशों में दोबारा से लॉकडाउन लगा दिया गया है। जबकि अभी तक इसकी कोई भी वैक्सीन नहीं बन पाई है। वहीं सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने कोविड-19 को लेकर दुनिया को चेताया है। टेड्रोस ने कहा, 'हम भले ही महामारी से लड़ते हुए थक गए हों, लेकिन वायरस अभी नहीं थका है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की मुख्य वार्षिक सभा में बोलते हुए टेड्रोस ने यह बातें कहीं, उन्होंने नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी समर्थन किया और आशा जताई कि इससे महामारी को समाप्त करने के लिए वैश्विक सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञान का अनुसरण करने वालों के लिए उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है, वायरस के खतरे से मुंह ना मोड़ें। हम भले कोविड-19 से थक गए हैं, लेकिन ये हमसे नहीं थका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकांतवास से बाहर आने के बाद टेड्रोस ने कहा कि वायरस कमजोर लोगों को अपना शिकार बनाता है। हम इसके साथ बातचीत नहीं कर सकते, न ही अपनी आंखें बंद कर सकते हैं और आशा करते हैं कि यह दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह राजनीतिक बयानबाजी या साजिश के सिद्धांतों पर कोई ध्यान नहीं देता है। हमारी एकमात्र आशा विज्ञान, समाधान और एकजुटता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed