फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House statement on relations with India, said- Our relations are better than two people's relations

US-India:व्हाइट हाउस के टॉप अधिकारी ने भारत के साथ संबंधों को सराहा, कहा- दोनों देशों के रिश्ते और मजूबत होंगे

Sun, 16 Apr 2023 07:09 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 07:09 AM IST
सार

भारतीय दूतावास पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए हजारों भारतीयों को संबोधित करते हुए कर्ट ने कहा कि यह सिर्फ अमीरों की बैठक नहीं है। यह सिर्फ तकनीकी, सुरक्षा के मुद्दों पर काम करने के बारे में नहीं है।

विज्ञापन
White House statement on relations with India, said- Our relations are better than two people's relations
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Social media

विस्तार

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर टिप्पणी की है। अधिकारी का कहना है कि किसी आदमी का किसी भी आदमी के साथ इतना मजबूत रिश्ता नहीं होगा, जितना भारत और अमेरिका का है। यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के इंडो पैसिफिक कोऑर्डिनेटर कर्ट कैंपबेल का भी कहना है कि इन कुछ सालों में भारत और अमेरिका में एक मजबूत संबंध बने हैं। यह धीरे-धीरे और बेहतर होते चले जाएंगे।

विज्ञापन

रिश्तों को फलता-फूलता देखना अद्भुत है

भारतीय दूतावास पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए हजारों भारतीयों को संबोधित करते हुए कर्ट ने कहा कि यह सिर्फ अमीरों की बैठक नहीं है। यह सिर्फ तकनीकी, सुरक्षा के मुद्दों पर काम करने के बारे में नहीं है। भारत-अमेरिका का रिश्ता एक रिश्ता है, जो लोगों से लोगों के स्तर पर आधारित है। दो व्यक्तियों के बीच भी रिश्ते उतने मजबूत नहीं है, जितने भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते मजबूत हैं। कैंपबेल ने कहा कि एक ऐसी दुनिया में जहां इतनी सारी चुनौतियां हैं, कठिनाइयां है, ऐसे में भारत के साथ रिश्तों को फलता-फूलता देखना अद्भुत है। 

विज्ञापन

15 साल पुरानी कहानी सुनाई

मैं आज आप लोगों को 15-20 साल पुरानी एक कहानी सुनाता हूं। जब मैं अमेरिका और भारत के रिश्तों पर काम कर रहा था। वह काफी मुश्किल भरा दौर था। हम थोड़ा संघर्ष कर रहे थे। मैं दिल्ली में अपने ही समान पद के भारतीय अधिकारी से मिला। मैं थोड़ा गुस्से में था। एक-दो मिनट बाद ही मेरा गुस्सा फूट पड़ा। मैंने अधिकारी से कहा कि एक बात बताऊं, जो आपको थोड़ा परेशान करेगा कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बनेंगे। आज हमने एक मजबूत संबंध बनाया। मुझे लगता है कि भविष्य में स्थिति केवल बेहतर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed