फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House sets new guidelines for Cabinet notifications

US: व्हाइट हाउस ने तय किए कैबिनेट अधिसूचनाओं के लिए नए दिशानिर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 27 Jan 2024 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 06:32 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो सप्ताह अस्पताल में भर्ती थे। वे प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने बाइडन प्रशासन और कई वरिष्ठ नेताओं और कर्मचारियों को अपने इलाज की भनक तक नहीं लगने दी थी।

विज्ञापन
White House sets new guidelines for Cabinet notifications
व्हाइट हाउस - फोटो : Social Media

विस्तार

व्हाइट हाउस अब अधिकारियों के लिए नए दिशानिर्देश बना रहा है कि जब भी किसी विभाग का प्रमुख काम कर पाने में असमर्थ है तो उसे सूचित किया जा सके। बता दें, हाल में ही रक्षा सचिव के अस्पताल में भर्ती होने के कारण प्रशासन को नए दिशानिर्देशों की आवश्यकता महसूस हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए दिशानिर्देशों में करीब छह निर्देश शामिल हैं, जिन्हें कैबिनेट सचिव की अनुपस्थिति में किसी डिप्टी अधिकारी को सौंपा जा सके। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जेफ जिएंट्स ने निर्देशों के निर्माण के लिए कार्य करना शुरू किया था।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह अस्पताल में हुए थे भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो सप्ताह अस्पताल में भर्ती थे। वे प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने बाइडन प्रशासन और कई वरिष्ठ नेताओं और कर्मचारियों को अपने इलाज की भनक तक नहीं लगने दी थी। हालांकि, लॉयड पूरी तरह से स्वस्थ्य होने तक घर से ही काम करेंगे। 22 दिसंबर को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था। कैंसर के उपचार के लिए उनकी सर्जरी की गई थी। 

विज्ञापन

बाइडन को भी नहीं थी जानकारी
दावा किया गया है कि राष्ट्रपति बाइडन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी चार जनवरी तक ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पता नहीं था। कैंसर के उपचार तक इसे छिपा कर रखा गया। बाइडन ने कहा था कि ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed