फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Said Donald Trump to address 80th UN General Assembly on Sept 23

US: संयुक्त राष्ट्र महासभा मंच पर ट्रंप की वापसी, दूसरे कार्यकाल का पहला भाषण; 23 सितंबर को करेंगे संबोधित

Fri, 29 Aug 2025 04:35 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 04:35 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला और कुल मिलाकर पांचवां भाषण होगा। दुनियाभर की नजर उनके संबोधन पर टिकी है।

विज्ञापन
White House Said Donald Trump to address 80th UN General Assembly on Sept 23
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को पुष्टि की कि ट्रंप 22 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 23 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। यह ट्रंप का संयुक्त राष्ट्र में पांचवां भाषण होगा, लेकिन उनके दूसरे कार्यकाल का पहला। इससे पहले ट्रंप ने 2017 से 2020 के बीच अपने पहले कार्यकाल में चार बार यूएनजीए को संबोधित किया था।

विज्ञापन


इस बार क्या होगा खास?
बता दें कि इस साल की महासभा की 80वीं बैठक 9 सितंबर 2025 को शुरू होगी। इसके दो हफ्ते बाद, 23 सितंबर से उच्च स्तरीय जनरल डिबेट शुरू होगा, जिसमें ट्रंप सहित विश्व नेताओं के भाषण होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा दुनिया की 193 सदस्य देशों का ऐसा मंच है जहां सभी को बराबर का वोट मिलता है और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होती है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी पर अब दुनियाभर की नजर रहेगी कि वे इस बार क्या संदेश देते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: सुसान मोनारेज ने खुद इस्तीफा नहीं दिया, ट्रंप सरकार ने हटाया, अब जिम ओनील बन सकते हैं CDC के अंतरिम प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार भाषण में ट्रंप ने क्या कहा?
अब बात अगर ट्रंप के पिछले यूएन भाषण की करें तो 2017 में अपने पहले यूएन भाषण में ट्रंप ने उत्तर कोरिया को पूरी तरह नष्ट करने की चेतावनी दी थी और किम जोंग-उन को रॉकेट मैन कहा। वहीं 2018 में उन्होंने अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत वैश्वीकरण का विरोध किया। 2019 में उनका फोकस राष्ट्रवाद, चीन पर टैरिफ, ईरान और अवैध प्रवास पर रहा। इसके साथ ही 2020 में उन्होंने रिकॉर्डेड भाषण में चीन को कोरोना वायरस फैलाने का दोषी ठहराया और अपने मध्य-पूर्व शांति समझौतों को उजागर किया।


ये भी पढ़ें:- US: फ्लोरिडा के करदाताओं को 218 मिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका, एलीगेटर अलकाट्राज को बंद करने का आदेश

रूस के यूक्रेन पर हवाई हमलों पर ट्रंप ने जताई नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए बड़े हवाई हमलों को लेकर नाराजगी जताई हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप इस खबर से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन यह उनकी आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि युद्ध जल्द खत्म हो, लेकिन इसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की को भी इस पर सहमत होना होगा।

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी के हवाई हमले किए, जिनमें हाइपरसोनिक मिसाइलें भी शामिल थीं। इन हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस बार के हमले युद्ध शुरू होने के बाद सबसे बड़े हमलों में से एक थे। यूक्रेन की सेना ने अधिकांश ड्रोन और मिसाइलें रोक लीं, लेकिन कुछ हमलों में कई स्थानों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed