फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House official on Jordan removing ambassador from Israel

War: जॉर्डन ने इस्राइल से राजदूत वापस बुलाया, US बोला- उसे द्विपक्षीय संबंधों को अपने अनुसार रखने का अधिकार

Thu, 02 Nov 2023 02:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Nov 2023 02:36 PM IST
सार

जॉर्डन द्वारा इस्राइल से अपने राजदूत को हटाए जाने पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा है कि जॉर्डन को द्विपक्षीय संबंधों को जिस तरीके से रखना है वो रख सकता है। उसे इसका अधिकार है।  

विज्ञापन
White House official on Jordan removing ambassador from Israel
John Kirby - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, जॉर्डन ने हाल ही में इस्राइल से अपने राजदूत को वापस बुलाने का एलान किया। साथ ही, इस्राइली राजदूत को गाजा पर बमबारी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से दूर रहने को कहा है। हालांकि, अमेरिका का सहयोगी कहे जाने वाले जॉर्डन के इस कदम को लेकर व्हाइट हाउस पर सवाल उठने लगे हैं। जॉर्डन द्वारा इस्राइल से अपने राजदूत को हटाए जाने पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा है कि जॉर्डन को द्विपक्षीय संबंधों को जिस तरीके से रखना है वो रख सकता है। उसे इसका अधिकार है।  

विज्ञापन

भले ही इस पर बयानबाजी...
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा संघर्ष इस्राइल को और अधिक अलग-थलग कर सकता है क्योंकि जॉर्डन ने ऐसा कदम उठाया है, इस पर किर्बी ने कहा कि भले ही इस पर बयानबाजी होने वाली है या यह जॉर्डन सरकार के लिए बात करने का मुद्दा होगा। लेकिन मैं इन सब में शामिल नहीं होऊंगा। उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को उस तरह से रखने का अधिकार है जैसा उन्हें ठीक लगे।

विज्ञापन

हम इसका साथ नहीं छोड़ रहे
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के लिए एकीकृत इस्राइल अच्छा है। उन्होंने कहा, 'हम अब भी मानते हैं कि एकीकृत इस्राइल क्षेत्र के लिए अच्छा है और हम अभी भी मानते हैं कि यह रास्ता अपनाने लायक है। हम इसका साथ नहीं छोड़ रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय लेने का अधिकार
उन्होंने आगे कहा, ‘फिर से यही कहूंगा कि जॉर्डन सरकार अपने फैसले ले सकती है। उसे बोलने और निर्णय लेने का अधिकार है।  हम अब भी मानते हैं कि एक बड़ी शक्ति है और हम इसे छोड़ने नहीं जा रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed