फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House got proposal to abolish the work rights of spouse's of H1B visaholders

व्हाइट हाउस को मिला एच1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों का कार्य अधिकार समाप्त करने का प्रस्ताव

Fri, 22 Feb 2019 01:52 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Fri, 22 Feb 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
White House got proposal to abolish the work rights of spouse's of H1B visaholders
एच1बी वीजा - फोटो : Amar Ujala

व्हाइट हाउस को एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों के काम करने के अधिकार को समाप्त करने के लिए मौजूदा नियमों में बदलाव करने का औपचारिक रूप से प्रस्ताव मिला है। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम एच-1बी वीजाधारकों के 90,000 से अधिक जीवनसाथियों को प्रभावित करेगा। इनमें बड़ी संख्या भारतीयों की है। गृहसुरक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन


अब व्हाइट हाउस को इस पर अंतिम फैसला लेना है। इसके बाद ही इस संबंध में कोई औपचारिक विनियमन जारी किया जा सकेगा और गृह सुरक्षा मंत्रालय एक संघीय अदालत को इस संबंध में सूचित कर सकता है, जहां पहले से ही इस मुद्दे पर एक मुकदमा लंबित है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रस्तावित विनियमन की समीक्षा करेगा। इसके लिए वह विभिन्न एजेंसियों से इस संबंध में राय ले सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ हफ्तों से लेकर कई महीनों तक का समय लग सकता है।इस कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि समीक्षा और टिप्पणी की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रस्तावित विनियमन अंतिम रूप नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed