{"_id":"6a01fa8c00b1d9e69e06f743","slug":"white-house-dinner-donald-trump-attack-case-cole-tomas-allen-washington-federal-court-news-in-hindi-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"White House Dinner Attack: ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी की पेशी, कोर्ट में कहा- मैं निर्दोष हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
White House Dinner Attack: ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी की पेशी, कोर्ट में कहा- मैं निर्दोष हूं
Mon, 11 May 2026 09:19 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 11 May 2026 09:19 PM IST
सार
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हथियार लेकर घुसने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के आरोपी कोल टोमस एलन ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। आरोपी पर सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाने का भी आरोप है। अदालत में उसके वकीलों ने न्याय विभाग के अधिकारियों को केस से अलग करने की मांग की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : IANS
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर पर हुए हमले के मामले में बड़ा मोड़ आ गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने के आरोपी कोल टोमस एलन ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। इस हमले ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया था, क्योंकि आरोपी हथियारों और चाकुओं के साथ उस कार्यक्रम में घुस गया था जहां देश के बड़े नेता, अधिकारी और मीडिया से जुड़े लोग मौजूद थे। घटना के बाद अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वॉशिंगटन की फेडरल कोर्ट में सोमवार को आरोपी कोल टोमस एलन की पेशी हुई। अदालत में वह हथकड़ी और बेड़ियों में लाया गया था और उसने जेल की नारंगी यूनिफॉर्म पहन रखी थी। सुनवाई के दौरान उसने कुछ नहीं कहा। उसकी तरफ से उसके वकील ने अदालत में ‘नॉट गिल्टी’ यानी खुद को निर्दोष बताया। अधिकारियों के मुताबिक, एलन पर आरोप है कि उसने 25 अप्रैल को वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और उसे रोकने आए एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर शॉटगन से गोली चला दी।
क्या आरोपी के वकीलों ने जांच पर सवाल उठाए?
सुनवाई के दौरान आरोपी के वकीलों ने अमेरिकी न्याय विभाग के बड़े अधिकारियों को इस केस से अलग करने की मांग की। बचाव पक्ष का कहना है कि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश और अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो उस कार्यक्रम में मौजूद थे। ऐसे में वे इस मामले में गवाह या पीड़ित माने जा सकते हैं। आरोपी के वकील यूजीन ओहम ने अदालत से कहा कि इस वजह से हितों का टकराव पैदा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि वे जीनिन पिरो के पूरे कार्यालय को इस केस से अलग करने की मांग कर सकते हैं। हालांकि जज ट्रेवर मैकफैडन ने इस पर तुरंत कोई फैसला नहीं सुनाया और बचाव पक्ष से विस्तृत जानकारी मांगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Iran-US Peace Plan: ईरान-अमेरिका की बातचीत में पाकिस्तान की एंट्री, शहबाज शरीफ बोले- तेहरान का जवाब मिल गया
हमले के दौरान आखिर क्या हुआ था?
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, 25 अप्रैल को वॉशिंगटन हिल्टन होटल में देश का चर्चित मीडिया कार्यक्रम चल रहा था। तभी आरोपी सुरक्षा जांच पार करते हुए अंदर घुस गया। जब सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अचानक शॉटगन से फायरिंग कर दी। गोली एक अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और आयोजन को तय समय से पहले खत्म करना पड़ा। आरोपी खुद भी घायल हुआ था, लेकिन उसे गोली नहीं लगी थी। बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर कौन-कौन से गंभीर आरोप लगे?
कोल टोमस एलन पर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश करने, घातक हथियार से संघीय अधिकारी पर हमला करने और अवैध हथियार रखने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी कानून के मुताबिक, अगर हत्या की कोशिश वाला आरोप साबित हो जाता है तो आरोपी को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 29 जून को तय की है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने यह हमला अकेले किया था या इसके पीछे कोई और साजिश भी थी।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन