फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Whistleblower claims India, China agents working for Twitter

Twitter Controversy : भारत-चीन के एजेंट ट्विटर के लिए कर रहे थे काम, व्हिसलब्लोअर का दावा

Wed, 14 Sep 2022 10:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Sep 2022 10:49 AM IST
सार

जैटको ने ये चौंकाने वाले खुलासे सीनेट की न्यायिक समिति के सामने पेश होते वक्त किए। जैटको ने समिति के सदस्य अमेरिकी सांसदों के समक्ष कहा कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा कमजोर है। यूजर्स की गोपनीयता खतरे में है।

विज्ञापन
Whistleblower claims India, China agents working for Twitter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और ट्विटर के व्हिसलब्लोअर पीटर मज जैटको ने दावा किया है कि भारत और चीन के एजेंट ट्विटर के वेतनभोगी कर्मचारी बतौर काम कर थे। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने जानबूझकर भारत को कंपनी के स्टाफ में एजेंटों को जोड़ने की अनुमति दी। ये एजेंट ट्विटर यूजर्स के संवेदनशील डाटा संबंधित देशों को देते थे। 

विज्ञापन


जैटको ने ये चौंकाने वाले खुलासे सीनेट की न्यायिक समिति के सामने पेश होते वक्त किए। जैटको ने समिति के सदस्य अमेरिकी सांसदों के समक्ष कहा कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा कमजोर है। यूजर्स की गोपनीयता खतरे में है। ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख रहे जैटको ने यह भी दावा किया कि चीन का कम से कम एक खुफिया एजेंट इस साइट पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन


ट्विटर के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की गवाही के लिए जैटको सीनेट की समिति के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा कि ट्विटर का नेतृत्व जनता, सांसदों, नियामकों और यहां तक कि अपने स्वयं के निदेशक मंडल को भी गुमराह कर रहा है। शपथपूर्वक गवाही देते हुए जैटको ने कहा कि वे नहीं जानते कि ट्विटर के एजेंटों के पास कौन सा डाटा है और वह कहां रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि तालेनुमा सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसकी चाबी किसके पास है। जैटको ने आरोप लगाया कि ट्विटर का नेतृत्व अपने इंजीनियरों की उपेक्षा करता है और वे सुरक्षा से ज्यादा प्राथमिकता कंपनी के मुनाफे को देते हैं। 


ट्विटर ने कहा-किसी दबाव में नहीं करते नियुक्तियां
उधर, ट्विटर ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उसकी नियुक्ति प्रक्रिया स्वतंत्र है और किसी विदेशी प्रभाव में वह नियुक्तियां नहीं करता। डाटा सुरक्षा के लिए कंपनी ने कई कदम उठाए हैं। इनमें बैंकग्राउंड चेक, एक्सेस कंट्रोल, निगरानी व जासूसी तंत्र व प्रक्रिया भी है, जिनके जरिए ग्राहकों की निजता व सुरक्षा का पूरा खयाल रखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed