फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   What did us president joe Biden and donald Trump say in their first speech

अपने पहले भाषण में बाइडन ने क्या कहा और ट्रंप ने क्या कहा था, जानिए

Fri, 22 Jan 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Jan 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
What did us president joe Biden and donald Trump say in their first speech
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

अमेरिका को जो बाइडन के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया। लेकिन जो बाइडन के भाषण के बाद उनके और डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की तुलना होने लगी है। जो बाइडन ने लोकतंत्र के मजबूत करने की बात की थी तो ट्रंप ने अपने पहले भाषण के दौरान अमेरिका को लोगों की एकजुट होने की बात की थी।

विज्ञापन


बाइडन का भाषण 21 मिनट 12 सेकेंड का रहा तो ट्रंप का 17 मिनट 12 सेकेंड का भाषण था। बाइडन ने अपने भाषण में लोकतंत्र और एकता जैसे मुद्दों की बात की तो ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिका फर्स्ट की बात कही थी।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के भाषणों के कुछ अंश-


1- बाइडन ने कहा- यह अमेरिका का दिन है, लोकतंत्र का दिन है। सदियों से जिसके लिए अमेरिका की परीक्षा ली जाती रही, हम उसमें उत्तीर्ण हुए है। आज हम एक प्रत्याशी नहीं, लोकतंत्र की जीत का उल्लास मना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था- हम अमेरिका के नागरिक हैं, हम एक साथ मिलकर अमेरिका और दुनिया का भाग्य तय करेंगे और अमेरिका को महान बनाएंगे।

2- बाइडन ने कहा- श्वेत प्रभुत्ववाद और घरेलू हिंसावादियों से हमें देश को बचाना है। ये देश के लिए खतरा हैं। इसके खिलाफ हमें एकता चाहिए। मैं सभी अमेरिकियों को साथ आने के लिए आमंत्रित करता हूं। 

ट्रंप ने कहा था- आज बहुत खास दिन है। क्योंकि हम सिर्फ प्रशासन या पार्टी से सत्ता का हस्तांतरण नहीं कर रहे बल्कि सत्ता को अमेरिकी लोगों के हाथ में सौंप रहे हैं।

3- बाइडन ने कहा- मैं दोनों पार्टियों से रहे पूर्व राष्ट्रपतियों का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। (और ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा) जो यहां नहीं आए हैं उनका भी शुक्रिया करता हूं।

ट्रंप ने कहा था-  अमेरिका राष्ट्रपति ओबामा और पहली महिला मिशेल ओबामा के आभारी हैं। उन्होंने बहुत अच्छे से सत्ता का निर्वहन किया। उन्होंने काफी अच्छा काम किया।

4- बाइडन ने कहा- अगर आप किसी से असहमत हैं तो यह कोई गलत बात नहीं, बल्कि यही अमेरिका का विचार है। लेकिन इसकी वजह से एकता खंडित नहीं होनी चाहिए। कई देशवासी अपनी नौकरियों, हेल्थकेयर, लोन राशि चुकाने की चिंताओं से घिरे हैं।

ट्रंप ने कहा था-  हम अपने मिडिल क्लास की का गौरव लौटाएंगे। हम साथ मिलकर लड़ेंगे। मैं आपको निराश नहीं करूंगा। हम एक अच्छे अमेरिका का निर्माण करेंगे और दो नियम बनाएंगे, अमेरिकी सामान खरीदो, अमेरिकी लोगों को नियुक्त करो।

5- बाइडेन ने क्या कहा- संकल्प के साथ, हम अपने समय के उन कार्यों की ओर मुड़ते हैं, जो विश्वास और दृढ़ निश्चय से प्रेरित हैं। ईश्वर अमेरिका की मदद करे और हमारे लोगों की रक्षा करे। धन्यवाद- अमेरिका।


ट्रंप ने कहा था- हम अमेरिका को दोबारा अमीर बनाएंगे। हम अमेरिका को दोबारा गर्व कराएंगे। हम अमेरिका को दोबारा सुरक्षित बनाएंगे। और हां, एक साथ हम अमेरिका को फिर से एक महान देश बनाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed