{"_id":"684da5c657adb569f9087aa1","slug":"west-asia-tension-trump-putin-discuss-middle-east-unrest-and-ukraine-talks-on-phone-kremlin-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Tension: राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर की बात, यूक्रेन से तनाव पर भी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Tension: राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर की बात, यूक्रेन से तनाव पर भी चर्चा
Sat, 14 Jun 2025 10:09 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:09 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने की वैश्विक अपीलों के बीच आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बात हुई। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों ने ईरान और इस्राइल के हालिया टकराव पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से अधिक समय से जारी संघर्ष पर भी बातचीत की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम एशिया में हालिया संघर्ष के बाद तनाव बढ़ने को लेकर बात की। दोनों के बीच यूक्रेन के साथ तीन साल से अधिक समय से जारी टकराव को लेकर भी चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर लगभग 50 मिनट तक बातचीत की।
विज्ञापन
ट्रंप ने क्षेत्रीय स्थिति को 'बहुत खतरनाक' बताया
पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव और यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा के दौरान ट्रंप ने क्षेत्रीय स्थिति को 'बहुत खतरनाक' बताया। उशाकोव ने बताया कि बातचीत के दौरान पुतिन ने भी ट्रंप को ईरान और इस्राइल के नेताओं के साथ अपनी हालिया बातचीत के बारे में जानकारी दी। पुतिन ने ट्रंप के सामने रूस के उस प्रस्ताव को भी दोहराया जिसमें उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते के मुद्दे पर परस्पर स्वीकार्य समाधान तलाशने की बात कही थी।
विज्ञापन
परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत नए सिरे से फिर शुरू हो सकती है
ईरान और इस्राइल के बीच टकराव बढ़ने के बीच पुतिन और ट्रंप के बीच हुई इस अहम बातचीत के बाद उशाकोव ने पत्रकारों को बताया, पश्चिम एशिया में हालात खतरनाक मोड़ ले चुके हैं। ऐसे में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच स्वाभाविक रूप से इस पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों इस बात पर एकमत हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत नए सिरे से फिर शुरू हो सकती है। संभावनाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Air India Tragedy: डीएनए जांच से अब तक 11 मृतकों की पहचान; अहमदाबाद हादसे में हताहतों की संख्या 270 तक पहुंची
रूस और यूक्रेन के बीच शांति पर भी बातचीत
उशाकोव ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप को इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई शांति वार्ता के दौरान हुए समझौतों के कार्यान्वयन से भी अवगत कराया। इसमें दोनों देशों के बीच युद्धबंदियों का आदान-प्रदान भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- Minnesota Shooting: दो सांसदों को मारी गई गोली; एक सांसद की मौत, दूसरा घायल; ट्रंप ने FBI जांच के दिए आदेश
पुतिन ने इस्राइली हमले की निंदा की; नेतन्याहू बोले- ट्रंप का पूरा समर्थन हासिल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से कहा, वह ईरान के खिलाफ इस्राइल के सैन्य अभियानों की निंदा करते हैं। दूसरी तरफ इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ईरान पर इस्राइली सेना के हमलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'पूरा समर्थन' हासिल है।