फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Crisis US Iran War Marco Rubio Says Weeks Not Months Wont Require Ground Troops

ईरान के खिलाफ अमेरिका की खास रणनीति: रुबियो का दावा- जमीन पर नहीं उतारनी पड़ेगी सेना, बताया कब खत्म होगी जंग?

Sat, 28 Mar 2026 12:03 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 12:03 AM IST
सार

क्या ईरान के साथ जारी युद्ध को अमेरिका एक हफ्ते में खत्म कर देगा? अमेरिकी सेना को जमीन पर भेजने को लेकर ट्रंप प्रशासन की नई योजना क्या है? 28 दिनों से जारी पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
West Asia Crisis US Iran War Marco Rubio Says Weeks Not Months Wont Require Ground Troops
मार्को रुबियो, अमेरिका के विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपना 28वां दिन पार कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अपने लक्ष्य हफ्तों में पूरा कर सकता है, महीनों में नहीं और इसके लिए जमीनी सेना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


फ्रांस में जी7 देशों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका बिना जमीनी सेना के भी अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने जोर दिया कि यह ऑपरेशन अब और ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। यह जंग कुछ हफ्तों में खत्म हो सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran War: ईरान का दावा- परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना; इस्राइल बोला- सैन्य कार्रवाई को और तेज करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता भी जताई
इसके साथ ही मार्को रुबियो ने खास तौर पर होर्मुज जलसंधि का जिक्र किया। यह दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस रास्ते को बंद करता है या जहाजों को रोकता है, तो यह गैरकानूनी और खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि जंग खत्म होने के बाद भी इस रास्ते को खुला रखना एक बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सहयोग की चाहता है।

ये भी पढ़ें:- US: जंग जीतने का दावा कर रहे ट्रंप, प. एशिया भेज रहे अतिरिक्त सैनिक; ईरान के खिलाफ क्या है अमेरिका की रणनीति?

अब समझिए ईरान की क्या तैयारी है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की संसद इस बात पर विचार कर रही है कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टोल (पैसा) लिया जाए। ऐसे में इस समय अगर ऐसा होता है, तो दुनिया भर के तेल व्यापार पर असर पड़ सकता है। दूसरी ओर अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर ताजा अपडेट की बात करें तो रुबियो ने कहा कि अमेरिका अभी यह साफ होने का इंतजार कर रहा है कि ईरान की तरफ से बातचीत कौन करेगा।रुबियो ने यह भी कहा कि जो हथियार यूक्रेन के लिए भेजे जा रहे हैं, उन्हें अभी ईरान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed