फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Attack on Isfahan US Bunker-Buster Bombs Damage Caused near Nuclear Plant know hindi news updates

Iran War: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर 2000 किलो के बंकर बस्टर बम से किया हमला, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

Tue, 31 Mar 2026 10:48 AM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 31 Mar 2026 10:48 AM IST
सार

अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर को एक बार फिर निशाना बनाया है। अमेरिका ने 2000 किलो के बंकर बस्टर बम से इस्फहान में एक भूमिगत ढांचे को तबाह करने की कोशिश की है। दावा किया जा रहा है कि इस्फहान में हथियार डिपो को निशाना बनाया गया। 

विज्ञापन
West Asia Attack on Isfahan US Bunker-Buster Bombs Damage Caused near Nuclear Plant know hindi news updates
इस्राइल-ईरान संघर्ष (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर पर 2000 किलो के बंकर बस्टर बम से हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक हथियार डिपो पर किया गया। इस हमले के चलते इस्फहान के आसमान में आग और धुएं का विशाल गुबार देखा गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के चलते खौफनाक मंजर दिखाई दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है।

विज्ञापन


ईरान के लिए रणनीतिक रूप से अहम क्यों है इस्फहान?
वाल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में बड़ी संख्या में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। जिस जगह को निशाना बनाया गया, वह एक भूमिगत ढांचा था, जिसके लिए बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया गया। इस्फहान ईरान का एक सैन्य सेंटर है और ईरान के परमाणु ठिकाने भी इस शहर के करीब ही स्थित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो साझा की है। हालांकि अभी तक इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस्फहान की रणनीतिक अहमियत भी है और दावा किया जाता है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम का बड़ा हिस्सा, जो करीब 540 किलो है, इस्फहान के भूमिगत ठिकानों में ही रखा है। 
विज्ञापन


बेहद खास है अमेरिका का ये बंकर बस्टर बम
अमेरिका का बंकर बस्टर बम बेहद खास है और यह कंक्रीट के मजबूत ढांचे को भी भेदकर उसे तबाह कर सकता है। आम तौर पर भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ही इस खास बम का इस्तेमाल अमेरिका द्वारा किया जाता है। अमेरिका के खास बी-2 बॉम्बर विमान से इस बम को दागा जाता है। बी-2 बॉम्बर विमान की खासियत है कि ये आधुनिक एयर डिफेंस को भी चकमा दे सकता है और बेहद मजबूत माने जाने वाले ठिकानों को भी तबाह कर सकता है। बीते साल जब अमेरिका ने इस्फहान में ही ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, तब भी अमेरिका ने ऐसे ही बंकर बस्टर बम और बी-2 बॉम्बर विमान का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: पत्रकारों से बदसलूकी पर इस्राइली सेना की कार्रवाई, बटालियन को किया निलंबित; सेनाध्यक्ष ने जताया खेद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed