{"_id":"602ec484cab59209604a58cd","slug":"water-crisis-in-texas-due-to-winter-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बर्फीले तूफान से टेक्सास में जलसंकट, कई लोग बिना बिजली बिता रहे सर्दियों के दिन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: बर्फीले तूफान से टेक्सास में जलसंकट, कई लोग बिना बिजली बिता रहे सर्दियों के दिन
Fri, 19 Feb 2021 01:27 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मेम्फिस (अमेरिका)।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मेम्फिस (अमेरिका)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका टेक्सास में आए भीषण बर्फीले तूफान के चलते तापमान एकदम नीचे आ गया है जबकि बिजली संकट के चलते हालात विकट हैं। ये स्थिति बृहस्पतिवार को उस वक्त और भी गंभीर हो गई जब 70 लाख की आबादी वाले टेक्सास राज्य में पानी का संकट खड़ा हो गया। यहां लोगों को कहा गया है कि वे या तो पानी उबालकर पिएं अन्यथा उसे पूरी तरह छोड़ दें।
विज्ञापन
बताया गया कि क्षेत्र में पाइपों के भीतर बर्फ जमने से कई जगह पाइप फट गए हैं जिससे पानी में गंदगी मिल रही है। इस कारण घरों, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस तरह के पानी का इस्तेमाल उबाले बिना उपयोग नहीं रने को कहा गया है। मिडवेस्ट, टेक्सास और दक्षिण में पिछले सप्ताह आए इस तूफान के चलते कई लोग बिना बिजली के ही सर्दियों में दिन बिता रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान 30 लोगों के मारे जाने की भी सूचना है। टेनेसी राज्य के मेम्फिस में बिजली और पानी कंपनियों ने निवासियों से शुक्रवार से पानी का इस्तेमाल बहुत कम करने के लिए कहा है। यहां पंपिंग स्टेशनों पर जलाशय का स्तर भी बहुत कम रह गया है।
विज्ञापन
लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बर्तन धोते समय पानी व्यर्थ न बहाएं और शुक्रवार को कपड़े धोना रोक दें। लोगों को पानी बंद करने के बजाय नल से टपकने देने को भी कहा गया ताकि पाइप न जम पाएं।
हालात और बिगड़ने की चेतावनी
अमेरिकी मौसम विभाग ने कहा है कि टेक्सास, लुइसियाना, अर्कांसस और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की वजह से हालात और खराब हो सकते हैं। बिजली संकट बना रहेगा और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। विभाग ने लोगों को घरों से बेवजह बाहर न निकलने को कहा है। बर्फ गिरने के कारण सड़कें और रास्ते काफी फिसलने हो गए हैं जिससे दुर्घटना खतरा है। हालांकि, आर्कटिक एयर मास कमजोर पड़ रहा है, लेकिन तामपान में गिरावट जारी है। पूर्वी टेक्सास और मैरीलैंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।