USA: अमेरिका में चूहों ने किया नाक में दम, कुत्ते-बिल्लियों के जरिए लोगों ने छेड़ी लड़ाई; जानें क्या है मामला
चूहों ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसकी वजह से शहरवासियों ने एक अभियान शुरू किया है। उन्होंने चूहों को पकड़ने के लिए बिल्ली और कुत्तों को पालना शुरू किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के पड़ोस एडम्स मॉर्गन की नाइट लाइफ काफी फेमस है। यहां लोग जून की गर्म रातों का मजा लेने के लिए जमा हो रहे हैं। हालांकि, ये लोग अकेले नहीं हैं, जो अच्छे मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। दरअसल, शहर में लगातार चूहों की जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जो रेस्तरां, बार और क्लबों के पीछे गलियों में घूमते हैं और कचरे में फेंके गए बचे हुए खाने को इधर-उधर फैला देते हैं।
इन चूहों ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसकी वजह से शहरवासियों ने एक अभियान शुरू किया है। उन्होंने चूहों को पकड़ने के लिए बिल्ली और कुत्तों को पालना शुरू किया है। एक साप्ताहिक रैटिंग अभियान के अनुसार एक दर्जन मनुष्यों के शिकारी जानवरों ने चूहों को काफी हद तक कम करने में मदद की है।
वहीं, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया ने एक सूची बनाई है, जिसमें पांच ऐसे शहरों को रखा है, जहां चूहों की वजह से खराब हालात बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी के बाद बाहर भोजन करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ तो वहीं चूहे भी बढ़ गए हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2022 में चूहों से परेशान होकर करीब 13,400 फोन किए गए थे। वहीं, ये संख्या एक साल पहले महज दो हजार थी। चूहों की बढ़ती आबादी शहर में चारों ओर कचरा फैला रहे हैं। इतना ही नहीं, मूत्र के साथ मिश्रित कचरे की दुर्गंध हवा ने भी लोगों को परेशान कर रखा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब चूहों को पकड़ने के लिए शहर में अभियान शुरू हुआ तो छोटे से लेकर बड़े तक अपने कुत्तों के साथ इससे जुड़ गए। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़े हैं। एक 60 वर्षीय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जैसे ही सुना कि चूहों से निपटने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है तो वह भी इसमें शामिल हो गए। वे अपने कुत्ते केयर्न टेरियर बार्टो के साथ इस समूह का हिस्सा बने हैं।
अधिकारी ने बताया कि चूहे इतने खतरनाक हो गए है कि वे कुत्तों को देखकर भागते नहीं है, बल्कि उनका सामना करते हैं। उन्होंने कहा जब हमने पहली बार शिकार किया तो चूहे भागे नहीं। वे सिर्फ कुत्तों को देखते रहे। हालांकि, इस बीच एक अच्छी बात ये हुई है कि जो कुत्ते एक दूसरे को जानते भी नहीं हैं वह भी साथ में काम कर रहे हैं। बता दें,पुलिस अधिकारी जैसे कई लोग इस अभियान का हिस्सा है। एक का तो कहना है कि उनकी टीम ने तीन घंटे में करीब 30 से ज्यादा चूहों को मार गिराया।