{"_id":"6274d18855af436e80259b80","slug":"washington-covid-vaccine-of-johnson-johnson-threatens-to-clot-blood-america-imposed-some-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंगटन : 'जॉनसन एंड जॉनसन' के कोविड टीके से खून के थक्के जमने का खतरा, अमेरिका ने लगाई कुछ पाबंदियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वॉशिंगटन : 'जॉनसन एंड जॉनसन' के कोविड टीके से खून के थक्के जमने का खतरा, अमेरिका ने लगाई कुछ पाबंदियां
Fri, 06 May 2022 01:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 06 May 2022 01:13 PM IST
सार
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि अब जेएंडजे के इस टीके की खुराक केवल उन्हीं वयस्कों को दी जा सकेगी, जो कोई दूसरी वैक्सीन नहीं ले सकते या फिर खासतौर से इसी कंपनी का टीका लगवाने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
Johnson and Johnson, जॉनसन एंड जॉनसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व की अग्रणी दवा कंपनी 'जॉनसन एंड जॉनसन' के कोविड टीके से खून के थक्के जमने की गंभीर जोखिम का पता चला है। इसे देखते हुए अमेरिकी दवा नियामक ने जेएंडजे के कोविड-19 रोधी टीके के इस्तेमाल को लेकर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा है कि अब जेएंडजे के इस टीके की खुराक केवल उन्हीं वयस्कों को दी जा सकेगी, जो कोई दूसरी वैक्सीन नहीं ले सकते या फिर खासतौर से इसी कंपनी का टीका लगवाने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारी बीते कई महीनों से सिफारिश कर रहे हैं कि अमेरिका के लोग जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के बजाय फाइजर या माडर्ना की कोविड रोधी वैक्सीन ही लगवाएं। एफडीए के टीके से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉ. पीटर मार्क्स ने बताया कि एजेंसी खून के थक्के जमने के जोखिम से संबंधित आंकड़ों पर एक बार फिर गौर करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि जेएंडजे की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल सीमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मार्क्स के मुताबिक, कोविड-19 से निपटने के लिए कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जो उतने ही प्रभावशाली हैं और लोगों को इनकी तरफ रुख करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के शुरुआती दो हफ्तों में खून के थक्के जमने की शिकायत उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में अगर आपने छह महीने पहले टीका लगवाया था तो आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं है।
एक खुराक वाला टीका है जॉनसन एंड जॉनसन का
एफडीए ने फरवरी 2021 में 18 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों में जेएंडजे के कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। शुरुआत में इस टीके को वैश्विक महामारी से निपटने के एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि किसी को भी इसकी केवल एक ही खुराक लेने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, बाद में एकल खुराक का विकल्प फाइजर और मॉडर्ना के टीकों के मुकाबले कम प्रभावशाली साबित हुआ।
20 करोड़ को लगे टीके
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने दिसंबर 2021 में जेएंडजे के टीके से जुड़े सुरक्षा मुद्दों के कारण मॉडर्ना और फाइजर के टीकों को तरजीह देने की सिफारिश की थी। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 20 करोड़ से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। इन लोगों ने मॉडर्ना व फाइजर के टीके लगवाए हैं। वहीं, 1.7 लाख से कम लोगों को जेएंडजे की वैक्सीन लगाई गई है।