{"_id":"5d301e308ebc3e6cf805e9ec","slug":"washington-american-congress-ban-to-sell-weapon-to-saudi-arab-trump-can-use-veto","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी संसद ने सऊदी को हथियार बेचने पर लगाई रोक, ट्रंप कर सकते हैं वीटो का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी संसद ने सऊदी को हथियार बेचने पर लगाई रोक, ट्रंप कर सकते हैं वीटो का इस्तेमाल
Thu, 18 Jul 2019 02:05 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
अमेरिकी संसद ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए सऊदी अरब और अन्य सहयोगियों को हथियार बेचने पर रोक लगा दी है। इससे ट्रंप के वीटो पावर का इस्तेमाल करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की पिछले साल तुर्की में सऊदी दूतावास के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के बाद से ही सांसद रियाद से नाराज थे। इस साल के शुरुआत में ट्रंप द्वारा आपातकालीन उपायों के तहत घोषित विवादास्पद बिक्री को रोकने वाले तीन प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई थी।
विज्ञापन
आलोचकों का कहना है कि हथियारों की बिक्री यमन में विनाशकारी युद्ध को बढ़ावा देगी, जहां सऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका समर्थित गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इससे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट शुरू हो गया है। ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ के अध्यक्ष एलियट एंगेल ने सदन में कहा कि जब हम देखते हैं कि यमन में क्या हो रहा है, तो अमेरिका के लिए इसके खिलाफ कदम उठाना आवश्यक है।