फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Warns on Katsa law with Russia over S-400 missile system

चेतावनी : भारत पर अब भी अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका, रूस से सौदा पड़ सकता है महंगा

Fri, 22 May 2020 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 May 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Warns on Katsa law with Russia over S-400 missile system
Pm Modi and Vladimir putin - फोटो : ANI

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि रूस से कई अरब डॉलर की एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के कारण भारत पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका अभी भी बनी हुई है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को प्रौद्योगिकियों के लिए रणनीतिक प्रतिबद्धता दर्शानी होगी।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी चेतावनी के बावजूद भारत ने अक्तूबर 2018 में रूस के साथ एस-400 मिसाइल प्रणाली के लिए पांच अरब डॉलर के सौदे पर दस्तखत किए थे। एलिस वेल्स ने चेताया कि यदि भारत इस सौदे पर आगे बढ़ेगा तो उसे काटसा कानून के तहत अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इस कानून के तहत उन देशों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है जो रूस से रक्षा सामान खरीदते हैं। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा के एक सवाल पर वेल्स ने कहा, अमेरिका में काटसा का विचार अभी हटा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्विपक्षीय रिश्तों का अहम हिस्सा है व्यापार

एक सवाल के जवाब में वेल्स ने कहा कि व्यापार, भारत-अमेरिकी रिश्तों का बेहद अहम हिस्सा है और दोनों देश एक सौदे की दिशा में काम करना जारी रखते हैं क्योंकि पिछले साल दोनों ने लगभग 150 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया था। वेल्स ने कहा कि मैं यह अनुमान नहीं लगा सकती हूं कि इस साल कोई सौदा होगा या नहीं, लेकिन व्यापार सौदा हासिल करने की प्रेरणा बहुत अधिक मौजूद है।

भारत के साथ काम करना चाहता है अमेरिका

दक्षिण-मध्य एशिया की प्रमुख उप सहायक मंत्री और राजदूत एलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिका व्यापार के माहौल में सुधार के लिए भारत के साथ काम करना चाहेगा, क्योंकि निवेश कंपनियां अब अपनी आपूर्ति श्रंखला में विविधता लाने की कोशिश कर रही हैं। वेल्स के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर वार्ता जारी है लेकिन इस साल नवंबर में अमेरिका में चुनाव से पहले इसे लेकर कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed