{"_id":"5f082f4e791747310d7ec30b","slug":"voting-for-new-government-in-singapore-amid-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक महामारी कोरोना के बीच सिंगापुर में नई सरकार के लिए मतदान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैश्विक महामारी कोरोना के बीच सिंगापुर में नई सरकार के लिए मतदान
Fri, 10 Jul 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
सिंगापुर में मतदान के लिए कतार में खड़े लोग
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच सिंगापुर में शुक्रवार को नई सरकार के गठन के लिए लोग मुंह पर मास्क और हाथ में दस्ताने पहन मतदान करने के लिए घरों से निकले।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के एक बार फिर सत्ता में आने की संभावना है। फिर भी, प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग के लिए यह चुनाव एक बड़ी परीक्षा है। केाविड-19 संकट के दौरान अर्थव्यवस्था को संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक 81 फीसदी लोगों ने मतदान किया
चुनाव विभाग ने कहा कि शाम पांच बजे तक करीब 21 लाख 59 हजार लोगों ने मतदान कर दिया था। यह रजिस्टर्ड मतदाताओं का 81 फीसदी हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए पोलिंग स्टेशलों की संख्या 880 से बढ़ाकर 1100 कर दी गई है। हर एक पोलिंग स्टेशन पर करीब 2400 लोगों को मतदान करना है।
विज्ञापन
मतदान का समय बढ़ाया गया
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले रात आठ बजे तक मतदान होनी थी, लेकिन बाद में समय दो घंटे और बढ़ा दिया गया। सुबह 65 साल और उससे ज्यादा की उम्र वाले लोग मतदान करने पहुंचे ताकि युवा मतदाताओं से उनका कम संपर्क हो। इस वजह से पोलिंग स्टेशनों पर लंबी कतार लग गईं और समय बढ़ाना पड़ा। इसके लिए चुनाव विभाग ने बाद में मांफी भी मांगी।