{"_id":"688f9c6f6fb0da90680ed2de","slug":"volcano-in-russia-s-far-east-erupts-for-first-time-in-centuries-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Volcano: रूस के सुदूर पूर्व में सदियों बाद फटा ज्वालामुखी, कुछ दिन पहले आया था 8.8 तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Volcano: रूस के सुदूर पूर्व में सदियों बाद फटा ज्वालामुखी, कुछ दिन पहले आया था 8.8 तीव्रता का भूकंप
Sun, 03 Aug 2025 11:04 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:04 PM IST
सार
Volcano: रूस के सुदूर पूर्व में स्थित क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी में करीब 600 वर्षों बाद विस्फोट हुआ, जिससे छह किलोमीटर तक राख का गुबार उठा। यह विस्फोट हाल ही में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के कुछ दिनों बाद हुआ और इसके साथ 7.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि इसमें अभी मध्यम स्तर की गतिविधि जारी रह सकती है।
विज्ञापन
ज्वालामुखी विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में एक ज्वालामुखी में रविवार तड़के विस्फोट हुआ। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह सैकड़ों वर्षों में पहली बार हुआ है। यह विस्फोट एक 8.8 तीव्रता के भूकंप के कुछ दिनों बाद हुआ।
क्राशेनिनिकोव नामक इस ज्वालामुखी से छह किलोमीटर ऊंचाई तक राख का गुबार उठा। यह जानकारी क्रोनोत्स्की रिजर्व के कर्मचारियों ने दी, जहां यह ज्वालामुखी स्थित है। सरकारी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों में ज्वालामुखी के ऊपर घने राख के बादल उठते हुए दिखाई दिए।
कामचटका के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर बताया कि ज्वालामुखी से उठी राख की धारा पूर्व दिशा में प्रशांत महासागर की ओर फैल रही है। इसके रास्ते में कोई भी आबादी वाला क्षेत्र नहीं है और अब तक किसी रिहायशी इलाके में राख गिरने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IDF के हमले में मारे गए 20 से अधिक फलस्तीनी, भूख से संघर्ष के बीच मौत का तांडव; अब तक 60 हजार+ मौतें
इस विस्फोट के साथ 7.0 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया। कामचटका के तीन क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि बाद में रूस के आपात सेवा मंत्रालय ने यह चेतावनी वापस ले ली।
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से बात करते हुए कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल के प्रमुख ओल्गा गिरिना ने बताया, क्राशेनीनिकोव ज्वालामुखी में 600 वर्षों में यह विस्फोट हुआ, जिसकी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है। हालांकि, अमेरिका स्थित स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन के वैश्विक ज्वालामुखीय कार्यक्रम के अनुसार, क्राशेनीनिकोव का पिछला विस्फोट 475 साल पहले वर्ष 1550 में हुआ था। दोनों जानकारियों में यह अंतर क्यों है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ें: सीरिया के स्वेदा और अलेप्पो में फिर भड़की हिंसा, ड्रूज सशस्त्र गुटों और सरकारी बलों के बीच झड़प
रविवार देर शाम कामचटका ज्वालामुखीय विस्फोट प्रतिक्रिया टीम ने बताया कि ज्वालामुखी की सक्रियता अब घट रही है, लेकिन मध्यम स्तर की विस्फोटक गतिविधि अभी भी जारी रह सकती है।
यह ज्वालामुखी विस्फोट उस समय हुआ है, जब रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के एक 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के कारण जापान और अलास्का में छोटे सूनामी की लहरें देखी गईं और हवाई, उत्तर और मध्य अमेरिका और न्यूजीलैंड की ओर दक्षिण में स्थित प्रशांत द्वीपों के लिए चेतावनी जारी की गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन