फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jordan Church Shooting: Several Killed as Gunmen Open Fire During Funeral in Karak

जॉर्डन: चर्च में गोलीबारी में सात की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर; संदिग्धों की तलाश कर रहे सुरक्षा बल

Fri, 23 Oct 2026 07:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Jordan Church Shooting: Several Killed as Gunmen Open Fire During Funeral in Karak
जॉर्डन की चर्च में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटी
जॉर्डन के कराक इलाके में शुक्रवार को एक चर्च में अंतिम विदाई की रस्म के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी टीवी चैनल अल-ममलका के हवाले से यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जेरेड कुशनर पर दो अरब डॉलर के गुप्त खातों का आरोप: यूएई-सऊदी से लेनदेन का दावा; ट्रंप के दामाद ने क्या कहा?
विज्ञापन


चैनल के अनुसार, इसके बाद चर्च में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया। वे संदिग्धों की तलाश कर रहे है। रिपोर्ट में बताया गया कि दो बंदूकधारी एक वाहन से उतरे और कराक के हमूद चर्च में अंतिम विदाई के जुलूस के दौरान गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता के हवाले से मृतकों और घायलों का अलग आंकड़ा दिया है। प्रवक्ता के मुताबिक, चर्चा में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई है और 28 लोग घायल हुए हैं। 

अंतिम विदाई में शामिल हुए खालिद बुर्कान ने अल-ममलका को बताया कि वहां दर्जनों लोग मौजूद थे। दो लोगों ने उन पर कई मिनट तक गोलीबारी की। उनमें से एक के पास राइफल थी, जबकि दूसरे के पास पिस्तौल थी।


 

इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। जॉर्डन के अधिकारियों ने भी यह नहीं बताया कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।

जॉर्डन में इस तरह के हमले बेहद दुर्लभ हैं। यह देश अपेक्षाकृत स्थिर माना जाता है। हालांकि, इस साल यहां ईरान की ओर से हमले बढ़े हैं। फरवरी में अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद से जॉर्डन को भी ईरान के हमलों का निशाना बनाया गया है।

जॉर्डन की आबादी में ईसाई अल्पसंख्यक हैं। हालांकि, इस देश में बाइबिल से जुड़े कई धार्मिक स्थल हैं। इन स्थलों पर दुनियाभर से ईसाई श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed