फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin will congratulate Joe Biden to win after legal challenges end

व्लादिमीर पुतिन कानूनी चुनौतियां खत्म होने के बाद जो बाइडन को देंगे बधाई 

Tue, 10 Nov 2020 06:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin will congratulate Joe Biden to win after legal challenges end
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाइडन को राष्ट्रपति चुने जाने की अब तक बधाई नहीं दी है। क्रेमलिन ने बताया कि अमेरिकी में चुनावों को लेकर जब तक आधिकारिक परिणामों की घोषणा और कानूनी चुनौतियां खत्म नहीं हो जातीं तब तक रूसी राष्ट्रपति की ओर से बधाई संदेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पुतिन ने अब तक बाइडन की जीत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को जीत मिली है। भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वहीं, वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए खुद की जीत का दावा कर दिया था। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था- 'पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। मैंने चुनाव जीता है। मुझे 7 करोड़ 10 लाख वोट मिले हैं। सबसे बुरी बात यह है कि पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम देखने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स को लोगों तक पहुंचाया गया, जबकि उन्होंने यह नहीं मांगा था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed