{"_id":"5fa9e92001392f50f8050465","slug":"vladimir-putin-will-congratulate-joe-biden-to-win-after-legal-challenges-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्लादिमीर पुतिन कानूनी चुनौतियां खत्म होने के बाद जो बाइडन को देंगे बधाई ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्लादिमीर पुतिन कानूनी चुनौतियां खत्म होने के बाद जो बाइडन को देंगे बधाई
Tue, 10 Nov 2020 06:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाइडन को राष्ट्रपति चुने जाने की अब तक बधाई नहीं दी है। क्रेमलिन ने बताया कि अमेरिकी में चुनावों को लेकर जब तक आधिकारिक परिणामों की घोषणा और कानूनी चुनौतियां खत्म नहीं हो जातीं तब तक रूसी राष्ट्रपति की ओर से बधाई संदेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पुतिन ने अब तक बाइडन की जीत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को जीत मिली है। भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वहीं, वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए खुद की जीत का दावा कर दिया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था- 'पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। मैंने चुनाव जीता है। मुझे 7 करोड़ 10 लाख वोट मिले हैं। सबसे बुरी बात यह है कि पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम देखने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स को लोगों तक पहुंचाया गया, जबकि उन्होंने यह नहीं मांगा था।'
विज्ञापन