फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin set to hold nuclear evacuation drill; moved family to Siberia, Reports Says

यूक्रेन पर हो सकता है परमाणु हमला: पुतिन ने दिए 'न्यूक्लियर वॉर ड्रिल' के आदेश, परिवार को साइबेरिया भेजा

Sun, 20 Mar 2022 08:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Mar 2022 08:53 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। युद्ध के 25 दिनों बाद भी यूक्रेन के हथियार नहीं डालने से नाराज पुतिन परमाणु युद्ध की तैयारी में लग गए हैं।

विज्ञापन
Vladimir Putin set to hold nuclear evacuation drill; moved family to Siberia, Reports Says
पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : Amar ujala

विस्तार

ब्रिटेन की कई मीडिया रिपोर्टों में टेलीग्राम चैनलों के हवाले से दावा किया गया है कि  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। यह दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिए अपने परिवार को साइबेरिया भेज दिया है। वहीं परमाणु निकासी ड्रिल की रिपोर्ट ने क्रेमलिन(रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अधिकारियों को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारी सकते में हैं कि पुतिन के इस निर्णय का अंजाम कितना भयानक हो सकता है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि 25 दिन युद्ध के बीत जाने पर भी यूक्रेन ने अब तक हथियार नहीं डाला है जिस वजह से पुतिन काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने इसे चुनौती मान लिया है। पुतिन यह सोच रहे हैं कि एक छोटा सा देश उन्हें चुनौती दे रहा है। दावों के अनुसार, क्रेमलिन के वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों को खुद पुतिन ने सूचना दी है कि वे परमाणु युद्ध की तैयारी में निकासी अभ्यास में भाग लेंगे।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुतिन के परिवार को भेजा साइबेरिया
पुतिन के परिवार के सदस्यों के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन जब से रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ, रिपोर्टों में दावा किया गया कि पुतिन ने अपने तत्काल परिवार के अज्ञात सदस्यों को साइबेरिया के तेह अल्ताई पर्वत में एक हाई-टेक भूमिगत बंकर में स्थानांतरित कर दिया, जो एक संपूर्ण भूमिगत शहर है। 
विज्ञापन


पुतिन की खतरनाक योजना
पुतिन के पास एक खतरनाक योजना तैयार है और यह कोई रहस्य नहीं है। परमाणु संघर्ष के लिए रूस के पास डूम्सडे विमान हैं जिनका उपयोग पुतिन और उनके करीबी सहयोगियों द्वारा परमाणु युद्ध में किया जाएगा। एक स्काई बंकर भी डूम्सडे प्लान के तहत था, लेकिन माना जाता है कि यह अभी तैयार नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 पुतिन अपनी खुद की एक बंद दुनिया में फंस गए हैं: खुफिया एजेंसियां 
पश्चिमी देशों की कुछ खुफिया एजेंसियां हालिया उपस्थितियों के माध्यम से पुतिन के दिमाग का विश्लेषण करने की कोशिश कर रहे हैं, वे पाते हैं कि पुतिन 'अपनी खुद की एक बंद दुनिया में फंस गए हैं', जहां वह अकेला निर्णय निर्माता है और वह अन्य दृष्टिकोणों से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed