Russia: 'अब रेड कार्पेट नहीं बिछेगा', रूस में मैकडॉनल्ड्स की वापसी पर राष्ट्रपति पुतिन का सख्त रुख
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस छोड़ने वाले मैकडॉनल्ड्स की पर विशेष सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां लौट सकती हैं, लेकिन सिर्फ रूसी शर्तों पर। पुतिन ने कहा कि सरकार स्थानीय कारोबारियों के हितों की रक्षा करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस में मैकडॉनल्ड्सल की वापसी पर राष्ट्रपति व्दादिमीर पुतिन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर मैकडॉनल्ड्स फिर से रूस लौटना चाहता है, तो उसका स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर नहीं किया जाएगा। यह बयान पुतिन ने क्रेमलिन में व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक में दिया।
बता दें कि मैकडॉनल्ड्स ने 2022 में यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों की पाबंदियों के बाद रूस छोड़ दिया था। इसके बाद कंपनी ने अपनी सभी शाखाएं एक रूसी निवेशक को बेच दी थीं, जो पहले से ही साइबेरिया में 25 फ्रेंचाइज चला रहा था। इन शाखाओं को नए नाम 'व्कुस्नो इ तोचका' (जिसका अर्थ बस स्वादिष्ट) के तहत दोबारा शुरू किया गया और जून 2022 से ये रेस्टोरेंट चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- India Exposing PAK: 'पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़, लोकतंत्र सिर्फ दिखावा', कतर में बोले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
मैकडॉनल्ड्स को लेकर रूस का सख्त रुख
पुतिन ने व्कुस्नो इ तोचका के सीईओ ओलेग परोयेव से कहा, मैकडॉनल्ड्स ने सभी को मुश्किल में डालकर देश छोड़ दिया, अब अगर वो लौटना चाहते हैं तो क्या हम उनका शानदार स्वागत करें? बिल्कुल नहीं। साथ ही पुतिन ने सरकार को निर्देश दिया है कि वो उन विदेशी कंपनियों की वापसी के लिए नियम बनाए जो रूस लौटना चाहती हैं, लेकिन यह सब कुछ रूसी कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 'अल्पसंख्यकों के अधिकारों में नहीं होगी कटौती'; संविधान संशोधन की कवायद के बीच बोले मोहम्मद यूनुस
'विदेशी कंपनियों को रूसी शर्तों पर लौटना होगा'
राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि अगर कोई विदेशी कंपनी वापस लौटना चाहती है, तो उसे रूसी शर्तों पर ही लौटना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आपको फायदा हो, तो आने दो। नहीं हो तो हम ऐसा करेंगे जिससे रूस का फायदा हो। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार रूसी कारोबारियों को पूरा समर्थन देगी और हर फैसला देश के फायदे को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.