{"_id":"62d70f937457f2542863139f","slug":"vladimir-putin-held-talks-with-iran-supreme-leader-ayatollah-ali-khamenei-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Iran: यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा, ईरान के सर्वोच्च नेता खमेनेई से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Iran: यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा, ईरान के सर्वोच्च नेता खमेनेई से की मुलाकात
Wed, 20 Jul 2022 01:39 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:39 AM IST
सार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के साथ ड्रोन की डिलीवरी पर चर्चा नहीं की है। इसकी जानकारी क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन की ईरान के खमेनेई से मुलाकात, Russia Iran
- फोटो : Twitter /@CGMeifangZhang
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ बातचीत की। 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति के कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉस्को के सहयोगी यूरी उशाको के अनुसार, तेहरान के साथ मास्को की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग के मुख्य पहलुओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है, जिसमें ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर संयुक्त व्यापक कार्य योजना के आसपास की वर्तमान स्थिति शामिल है।
विज्ञापन
रूसी मीडिया के अनुसार पुतिन के प्रतिनिधि ने तेहरान को मास्को का एक महत्वपूर्ण भागीदार कहा, साथ ही रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं, सदियों पुराना इतिहास है और क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में बहुत प्रभावी ढंग से विकसित हो रहे हैं।
पुतिन ने ईरान में ड्रोन की डिलीवरी पर चर्चा नहीं की
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ ड्रोन की डिलीवरी पर चर्चा नहीं की। इसकी जानकारी क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने मंगलवार को दी।
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि ईरानी सरकार हथियारों से लैस ड्रोन समेत कई सौ ड्रोन रूस को सप्लाई करने की तैयारी कर रही है। क्रेमलिन के सहयोगी ने आगे कहा कि उन्होंने सर्वोच्च नेता के साथ वैचारिक मुद्दों पर चर्चा की है। साथ ही ही कहा कि सामान्य तौर पर दुनिया की स्थिति और द्विपक्षीय संबंध पर बातचीत हुई।