फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin gifted 24 special breed horses to Kim Jong Un, connection to Ukraine war

Russia-North Korea: पुतिन ने किम जोंग-उन को तोहफे में दिए 24 विशेष नस्ल के घोड़े, यूक्रेन युद्ध से है ये संबंध

Sun, 01 Sep 2024 07:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Sep 2024 07:55 PM IST
सार

Russia-North Korea: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को 24 विशेष नस्ल के घोड़े तोहफे में दिए हैं। ये तोहफे यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल किए गए तोपखाने के गोलों के बदले में दिया गए हैं।

विज्ञापन
Vladimir Putin gifted 24 special breed horses to Kim Jong Un, connection to Ukraine war
उत्तर कोरिया के तानाशाह की डाइट जानकर रह जाएंगे हैरान - फोटो : XTwitter@Korea_Friend_UK

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को 24 विशेष नस्ल के घोड़े तोहफे में दिए हैं। ये तोहफे यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल किए गए तोपखाने के गोलों के बदले में दिया गए हैं। इनमें से 19 ओर्लोव ट्रॉलर नस्ल के 19 और घोड़े और 5 घोड़िया शामिल हैं, जिन्हें किम जोंग की पसंदीदा नस्ल मानी जाती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल पहले उत्तर कोरिया को इसी नस्ल के 30 घोड़े दिए गए थे। जिसमें से एक सफेद घोड़े की सवारी करते नजर आए थे। उनका ये प्रोपेगैंडा वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में बर्फबारी के बीच माउंट पेक्टू पर घोड़े की सवारी करते किम जोंग उन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। 
विज्ञापन


किम जोंग जिन घोड़ों पर सवार हुए थे, उन्हें उत्तर कोरिया की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी माना जाता है। दरअसल, 195-53 के  कोरियाई युद्ध के बाद देश ने आर्थिक सुधारों के लिए पौराणिक चेलिमा घोड़े के नाम पर एक अभियान चलाया। यह घोड़ा उत्तर कोरियाई संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इसी नाम का एक रॉकेट बूस्टर भी प्योंगयांग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेषज्ञों के मुताबिक, सफेद घोड़े की सवारी करके किम जोंग उन ने एक ताकतवर और भाग्यशाली नेता की छवि पेश करने की कोशिश की। ताकि वह अपने लोगों को में भरोसे और समर्थन को बढ़ा सकें। इससे पहले हाल ही में पुतिन की भी एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वे भूरे रंग के घोड़े पर सवार थे और सोने की चेन, चश्मे और सेना की पतलून पहने नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed