फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vivek Ramaswamy urges DeSantis, Haley to drop out of the Presidential race in favour of Trump

USA: 'हेली-डेसेंटिस को ट्रंप का समर्थन करना चाहिए', राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद बोले रामास्वामी

Wed, 17 Jan 2024 09:22 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 09:22 PM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस से खुद को बाहर करने के बाद भारतीय मूल के नेता विवेक रामास्वामी ने कहा कि मैं इस देश और पार्टी की सेवा करना चाहता हूं जिसके लिए मैंने ट्रंप के समर्थन का निर्णय लिया है। मुझे लगता है कि अन्य प्रतिभागी रॉन डेसेंटिस और निक्की हेली को भी ट्रंप के समर्थन में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस से बाहर होना चाहिए।

विज्ञापन
Vivek Ramaswamy urges DeSantis, Haley to drop out of the Presidential race in favour of Trump
विवेक रामास्वामी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस से खुद को भारतीय मूल के नेता विवेक रामास्वामी ने बाहर कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं इस देश और पार्टी की सेवा करना चाहता हूं जिसके लिए मैंने ट्रंप के समर्थन का निर्णय लिया है। सोमवार को आयोवा कॉकस में अपने खराब प्रदर्शन के बाद रामास्वामी ने रेस से बाहर होने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


एक ताजा इंटरव्यू में रामास्वामी ने कहा कि मुझे लगता है कि अन्य प्रतिभागी रॉन डेसेंटिस और निक्की हेली को भी ट्रंप के समर्थन में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस से बाहर होना चाहिए। हम देश और पार्टी की सेवा करेंगे। हम चाहते हैं कि ट्रंप के जरिए देश में फिर से क्रांतिकारी विचारधारा को जीवित किया जाए। जो इस देश के अच्छा होगा। मेरे निर्णय ने सकारात्मक संदेश भेजा है कि ट्रंप को ही पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि रॉन डेंसेटिस की इस देश के भविष्य और नेतृत्व में अहम भूमिका की जरूरत है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को आयोवा कॉकस में डाले गए 51 प्रतिशत वोट से डोनाल्ड ट्रंप ने वोट जीते। जबकि फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंसिट 21 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। वहीं दक्षिण कैरोलिना के पूर्व गवर्नर निक्की हेली को 19 प्रतिशत वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता न करें मैं सब ठीक कर दूंगा दुनिया में- ट्रंप
कॉकस में अपनी पहली जीत के बाद इस्राइल-हमास युद्ध पर बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर मैं वर्तमान में अमेरिका का राष्ट्रपति रहता तो इस्राइल पर हमले का सवाल नहीं उठता। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतकर फिर से आए तो वे बहुत जल्द इस समस्या का ही समाधान कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति रहता तो रूस की यूक्रेन पर हमला करने की हिम्मत ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हालत बहुत बुरे हैं। हम जल्द ही दुनिया में सब ठीक कर देंगे।     


क्या है आयोवा कॉकस
अमेरिका में दो मुख्य पार्टियां डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन हैं। दोनों पार्टियां राष्ट्रपति  चुनाव से पहले देश के हर राज्य में पार्टी के उम्मीदवार के चयन के लिए पार्टी के भीतर मतदान कराती हैं, जिसे कॉकस कहा जाता है। सभी राज्यों के मतदान के बाद दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मतदान में विजयी उम्मीदवार को पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed