फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Virtual summit: Xi Jinping supports Vladimir Putins demand for security guarantees from the West

वर्चुअल शिखर सम्मेलन : शी जिनपिंग ने पुतिन की पश्चिम से सुरक्षा गारंटी की मांग का किया समर्थन 

Thu, 16 Dec 2021 12:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मास्को
एजेंसी, मास्को Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 12:17 AM IST
सार

द्विपक्षीय रिश्तों व अंतरराष्ट्रीय मामलों पर वीडियो कॉल के जरिये एक वर्चुअल शिखर वार्ता में शी ने नाटो के पूर्व की तरफ विस्तार को छोड़कर पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी प्राप्त करने के लिए पुतिन का समर्थन किया। यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना जुटने पर पश्चिमी देशों से तनाव के बीच यह वार्ता अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
Virtual summit: Xi Jinping supports Vladimir Putins demand for security guarantees from the West
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच बुधवार को द्विपक्षीय रिश्तों व अंतरराष्ट्रीय मामलों पर वीडियो कॉल के जरिये एक शिखर वार्ता हुई। वार्ता में शी ने नाटो के पूर्व की तरफ विस्तार को छोड़कर पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी प्राप्त करने के लिए पुतिन का समर्थन किया। यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना जुटने पर पश्चिमी देशों से तनाव के बीच यह वार्ता अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन


वर्चुअल शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं ने रूस-चीन रिश्तों को सराहा
हालांकि क्रेमलिन ने यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार किया है। शिखर सम्मेलन के प्रारंभिक भाषण में दोनों नेताओं ने रूस-चीन संबंधों की सराहना की। इस दौरान पुतिन ने शी को अमेरिका और नाटो देशों से रूस के राष्ट्रीय हितों के लिए बढ़ते खतरों के बारे में बताया। इस पर शी ने कहा, वे रूस की चिंताओं को समझते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रूस के लिए सुरक्षा गारंटी पर नाटो व अमेरिका से बातचीत की जरूरत पर बल दिया। पुतिन ने कहा, रूस-चीन में सहयोग का एक नया मॉडल तैयार किया गया है जो आंतरिक मामलों में दखल न करने, एक-दूसरे के हितों का सम्मान करने, साझा सीमा को शाश्वत शांति की बेल्ट में बदलने जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। इस दौरान शी ने कहा, पुतिन ने प्रमुख राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए दोनों देश एकजुट हैं और मैं इसके लिए जारी कोशिशों पर पुतिन की सराहना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed