{"_id":"5c14762fbdec2253b437c3dc","slug":"virgin-galactic-is-a-first-private-company-who-sends-humans-into-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्जिन की बड़ी उपलब्धि, अमेरिका की धरती से सीधे अंतरिक्ष में उड़ा विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्जिन की बड़ी उपलब्धि, अमेरिका की धरती से सीधे अंतरिक्ष में उड़ा विमान
Sat, 15 Dec 2018 09:04 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
वर्जिन गैलेक्टिक का यान
- फोटो : Space.com
अमेरिका की वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गैलेक्टिक ने स्पेस टूरिजम में सफलता हासिल करते हुए गुरुवार को वीएसएस यूनिटी यान का सफल परीक्षण किया है। इसमें दो पायलट थे और इसे कैलिफोर्निया के मोजावो से छोड़ा गया। वर्जिन की स्थापना साल 2004 में ब्रैनसन ने की थी। साल 2011 के बाद ये पहली बार है जब अमेरिका की धरती से कोई यान अंतरिक्ष यात्री को लेकर उड़ा है। इसे स्पेस टूरिज्म की ओर एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले अमेरिका अपने वैज्ञानिकों को रूस से अंतरिक्ष में भेजता था। हालांकि इस रेस में एलन मस्क की टेस्ला, जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन और बोइंग कंपनियां भी शामिल थीं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
टिकट के लिए दिए 1.75 करोड़ रुपये
ब्रैनसन का कहना है कि अभी तक करीब 700 लोगों में से प्रत्येक ने टिकट के लिए 1.75 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे पहले साल 2014 में वर्जिन का अंतरिक्ष यान वीएसएस एंटरप्राइज टेस्ट फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों में से एक की मौत भी हो गई थी। बताया जा रहा कि वर्जिन गैलेक्टिक का वीएसएस यूनिटी यान आवाज से तीन गुना अधिक गति के साथ अंतरिक्ष में गया था।
व्यक्ति को अंतरिक्ष भेजने वाली पहली निजी कंपनी
रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन किसी व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी कंपनी बन गई है। वीएसएस यूनिटी पृथ्वी से 83 किलोमीटर तक ऊपर गया। बता दें अमेरिका के एविएशन विभाग के अनुसार 80 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई को ही अंतरिक्ष माना जाता है। वहीं वैश्विक तौर पर 100 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई को अंतरिक्ष माना जाता है।