फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viral Video Yudh Abhyas 2019 Indian Army Dance with US Army on Assam Regiment Song

युद्ध अभ्यास 2019: जब असम रेजीमेंट की गीत पर थिरकने लगे भारतीय और अमेरिकी सैनिक

Sun, 15 Sep 2019 06:50 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 15 Sep 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Viral Video Yudh Abhyas 2019 Indian Army Dance with US Army on Assam Regiment Song
Yudh Abhyas - फोटो : Indian Army Twitter
इन दिनों भारतीय सैनिकों का एक दस्ता अपना रणकौशल अमेरिका में दिखा रहा है। 5 सितंबर से शुरू हुए युद्ध अभ्यास-2019 में भारतीय सेना अमेरिकी सेना के साथ मिलकर अपनी युद्धक कला को और अधिक प्रभावी बना रही है। इस दौरान भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत पर डांस करते दिखे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वाशिंगटन के नजदीक ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में 5 सितम्बर से शुरू हुए इस साझा सैन्य अभ्यास में विभिन्न प्रकार की सैन्य कार्रवाइयां की जा रही हैं, ताकि एक दूसरे के संगठनात्मक ढांचे एवं युद्ध प्रक्रियाओं को समझा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभ्यास 18 सितंबर तक चलेगा जिसमें साझा युद्धकौशल, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और आपसी समन्वय पर जोर दिया जाएगा। यह भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण एवं रक्ष सहयोग है। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे की विशेषज्ञता, नियोजन और संचालन क्रियान्वयन के अनुभवों को सीखती हैं।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देशय दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता को वृद्धि करना है। यह युद्धाभ्यास का 15वां संस्करण है। यह युद्ध अभ्यास दोनों देशों के सशस्त्र बलों को ब्रिग्रेड स्तर पर संयुक्त नियोजन के साथ बटालियन स्तर पर एकीकृत रूप से प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed