फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violent clash against LAC: Beijing accuses India of attacking Chinese soldiers at galwan valley

ग्लोबल टाइम्स का दावा, भारतीय सेना से झड़प में चीन के 5 सैनिक मारे गए, 11 घायल

Tue, 16 Jun 2020 02:50 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 16 Jun 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Violent clash against LAC: Beijing accuses India of attacking Chinese soldiers at galwan valley
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सोमवार रात भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन


वहीं, बीजिंग ने इसे लेकर अनर्गल आरोपों का दौर भी शुरू कर दिया है। उसने भारतीय सैनिकों पर घुसपैठ का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिक उसके क्षेत्र में अवैध रूप से दाखिल हुए। एएफपी की खबर के मुताबिक, बीजिंग ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करके चीनी सैनिकों पर हमला किया। 
विज्ञापन



चीन ने ग्लोबल टाइम्स में दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में उसके पांच सैनिक मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों ने दो बार सीमा पार की और अवैध रूप से चीन के अधिकार क्षेत्र में दाखिल हुए और रोकने पर चीनी सैनिकों पर हमला किया। इस दौरान दोनों पक्षों के जवानों के बीच झड़प हुई। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि इसका सीधा असर तनाव कम करने के लिए चल रही वार्ता पर पड़ेगा। 

यह भी पढे़ं: गलवां घाटी में चीन की हरकत ने ताजा की 1962 की याद, यहीं दिया था धोखा


ग्लोबल टाइम्स की ओर से जारी बयान में चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन ने भारत के सामने हिंसक झड़प को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। भारतीय सेना द्वारा सीमा पार करने या अपनी एकपक्षीय कार्रवाई करने से सख्ती से रोक लगाने का आग्रह किया गया है। कहा गया है कि ऐसी स्थिति बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने की प्रक्रिया को जटिल बना सकती है। 

गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से भारत-चीन सीमा पर विवाद जारी है। हाल ही में दोनों देशों ने तय किया था कि चीन की सेना गलवां घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14, 15 और 17 ए से पीछे हटेगी। दूसरी तरफ, चीन की सेना श्योक नदी और गलवां नदी के मुहाने तक आ गई थी। हालांकि, उसने धीरे-धीरे पीछे हटना शुरू किया था, लेकिन पूरी तरह से पीछे नहीं हटी थी। 

वहीं, भारतीय सेना के अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने के बाद दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के लिए बैठक कर रहे हैं। सेना के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि भारत और चीन के मेजर जनरल मौजूदा स्थिति पर बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed