फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violence erupts in Tanzania after general elections updates Many people deaths claimed News In Hindi

Tanzania: तंजानिया में आम चुनाव के बाद हिंसा, 700 से अधिक लोगों की मौत का दावा; दार-एस-सलाम में 350 की जान गई

Sat, 01 Nov 2025 06:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डोडोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डोडोमा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 06:22 AM IST
सार

तंजानिया में विवादित आम चुनावों के बाद भड़की हिंसा में विपक्षी पार्टी चडेमा ने 700 से अधिक लोगों की मौत का दावा किया है। पार्टी के मुताबिक केवल दार-एस-सलाम में 350 और म्वांजा क्षेत्र में 200 मौतें हुईं। संयुक्त राष्ट्र ने अब तक दस मौतों की पुष्टि की है, जबकि सरकार ने किसी आधिकारिक आंकड़े की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Violence erupts in Tanzania after general elections updates Many people deaths claimed News In Hindi
तंजानिया में चुनाव के बाद मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तंजानिया में विवादित आम चुनावों के बाद भड़की हिंसा में 700 से अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। विपक्षी पार्टी चडेमा ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में हुई झड़पों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से दस लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चडेमा के प्रवक्ता जॉन कितोका ने बताया कि सिर्फ दार-एस-सलाम में करीब 350 और म्वांजा क्षेत्र में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अन्य हिस्सों को जोड़ें तो संख्या लगभग 700 तक पहुंचती है। पार्टी का कहना है, आंकड़ा अस्पतालों के दौरे पर आधारित है। सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। कहा है कि कुछ छिटपुट घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था बहाल की जा रही है।
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed