फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US visa pro-Palestine students military coup in Niger West Asia Russia Ukraine Unrest China News

विदेश के समाचार: फलस्तीन समर्थक छात्रों का अमेरिकी वीजा रद्द नहीं होगा; अफ्रीकी देश नाइजर में सैनिक विद्रोह

Sun, 30 Aug 2026 07:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Aug 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
World Updates US visa pro-Palestine students military coup in Niger West Asia Russia Ukraine Unrest China News
विदेश के अहम समाचार - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा कि फलस्तीन के समर्थन और इस्राइल की आलोचना करने वाले विदेशी छात्रों के वीजा रद्द करना और उन्हें देश से निकालने की कार्रवाई शुरू करना असांविधानिक है।कैलिफोर्निया के सैन जोस में जिला जज नोएल वाइज ने ट्रंप प्रशासन की वीजा रद्द करने की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। कोलंबिया यूनिवर्सिटी की भारतीय छात्रा रजनी श्रीनिवासन समेत कई छात्रों के वीजा रद्द हुए थे। जज ने अपने फैसले में कहा कि विदेश विभाग और गृह सुरक्षा विभाग ने आव्रजन कानून की धाराओं का इस्तेमाल उन गैर-अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ किया, जिनकी राय सरकार दबाना चाहती थी। अमेरिका में सरकार और उसके नेताओं की आलोचना की आजादी लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। जब नागरिकों और गैर-नागरिकों को सरकार की कार्रवाई के डर से अपनी बात रोकनी पड़े, तो लोकतंत्र कमजोर होता है। अदालत ने माना कि वीजा रद्द करने का आधार किसी व्यक्ति की विचारधारा या भाषण को बनाना असांविधानिक है।

विज्ञापन


नाइजर में सैनिकों की बगावत: राष्ट्रपति भवन के पास घंटों चली गोलियां, अफसरों को बनाया बंधक
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में शनिवार तड़के कुछ सैनिकों ने अपने अधिकारियों के खिलाफ बगावत कर दी। उन्होंने राजधानी नियामी के एक अहम सैन्य अड्डे पर अधिकारियों को बंधक बनाया और राष्ट्रपति भवन समेत शहर के कई संवेदनशील ठिकानों पर गोलीबारी की। बाद में अधिकारियों ने दावा किया कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। रक्षा मंत्री जनरल सालिफू एम ने बताया कि कुछ सैनिकों ने डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्थित सैन्य अड्डे बेस 101 में कुछ अधिकारियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन समेत राजधानी के संवेदनशील ठिकानों पर भी गोलीबारी की। रक्षा मंत्री सालिफू ने इसे सैन्य अनुशासन और नियमों का उल्लंघन बताया। घटना के बाद सुरक्षाबलों को हवाईअड्डे और पठार इलाके में तैनात किया गया। नियामी जाने वाली एक प्रमुख सड़क को भी बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन

गोलीबारी में अमेरिकी पुलिस अफसर बलिदान, संदिग्ध हमलावर भी ढेर
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में घरेलू विवाद की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर शनिवार को गोलीबारी की गई। इस घटना में एक 29 वर्षीय पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा अधिकारी घायल हो गया। पुलिस प्रमुख डब्ल्यू.एच. ‘स्किप’ होलब्रुक ने बताया कि संदिग्ध 33 वर्षीय व्यक्ति भी गोलीबारी में मारा गया। उसके खिलाफ कई राज्यों में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड था।

  • एक अधिकारी की मौत: 29 वर्षीय पुलिसकर्मी दो साल से विभाग में कार्यरत था और उसके पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं।
  • दूसरा अधिकारी घायल: घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई गई है।
  • संदिग्ध भी मारा गया: 33 वर्षीय आरोपी का कई राज्यों में आपराधिक रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed