फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violence against journalists increased globally reporters without borders 2023 World Press Freedom Index

आफत में जान: दुनियाभर में डेढ़ गुना बढ़ी पत्रकारों की हत्याएं, 2022 में 67 मीडियाकर्मी मारे गए

Thu, 04 May 2023 05:59 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 04 May 2023 05:59 AM IST
सार

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि मीडिया की आजादी लोकतंत्र व न्याय की आधारशिला है और अब वह खतरे में है। उन्होंने सभी देशों की सरकारों से आग्रह किया कि वे सच्चाई और उसके बारे में खबरें छापने वालों को निशाना बनाना बंद करें।

विज्ञापन
Violence against journalists increased globally reporters without borders 2023 World Press Freedom Index
पत्रकार

विस्तार

दुनियाभर में पत्रकारों की हत्याओं  के मामले डेढ़ गुना तक बढ़े हैं। साल 2022 में  कम से कम 67 मीडियाकर्मियों की हत्याएं हुईं। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के मौके पर बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने यह जानकारी दी। गुटेरस ने कहा कि पत्रकारों की हत्याओं यह वृद्धि अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि मीडिया की आजादी लोकतंत्र व न्याय की आधारशिला है और अब वह खतरे में है। उन्होंने सभी देशों की सरकारों से आग्रह किया कि वे सच्चाई और उसके बारे में खबरें छापने वालों को निशाना बनाना बंद करें।

विज्ञापन


30वें ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के मौके पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, दुष्प्रचार और हेट स्पीच सच्चाई और कल्पना व विज्ञान और षडयंत्र के बीच के अंतर को धुंधला करना चाहते हैं। इससे सच खतरे में पड़ गया है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के 2023 के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स के मुताबिक, 31 देशों में स्थिति बेहद गंभीर है। 
विज्ञापन


जेल में बंद तीन ईरानी महिला पत्रकारों ने जीता यूएन का शीर्ष अवॉर्ड
विश्व निकाय ने प्रेस स्वतंत्रता के लिए उसका प्रमुख पुरस्कार ‘सच्चाई और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता’ के लिए जेल में बंद तीन ईरानी महिला पत्रकारों को दिया है। विजेताओं में नीलोफर हमीदी, एलाहेह मोहम्मदी व नरगिस मोहम्मदी शामिल हैं। नीलोफर ने एक खबर के जरिये गत वर्ष हिजाब के खिलाफ पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हुई 22 वर्षीय महसा अमीनी के बारे में लोगों को अवगत कराया था। एलाहेह ने अमीनी के अंतिम संस्कार के बारे में लिखा था। तीसरी विजेता नरगिस मोहम्मदी ने एक पत्रकार के रूप में कई वर्षों तक काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed