फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vietnam gulf airlines grounded pakistan pilots after finding that 30 percent hold fraudulent licences

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने फर्जी लाइसेंस की बात सामने आने पर पाक पायलटों की जांच शुरू की

Tue, 30 Jun 2020 03:25 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
vietnam gulf airlines grounded pakistan pilots after finding that 30 percent hold fraudulent licences
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (फाइल फोटो)

कतर एयरवेज समेत कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने 262 पायलटों के पास फर्जी लाइसेंस होने की खबर मिलने के बाद पाकिस्तानी कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की है और उन्हें अगले नोटिस तक काम पर आने से रोक दिया है।

विज्ञापन

नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) ने पिछले हफ्ते ‘संदिग्ध लाइसेंस’ वाले 150 पायलटों को काम पर आने से मना कर दिया था क्योंकि कराची के 22 मई के विमान हादसे की प्राथमिक जांच में इस त्रासदी के लिए पायलटों एवं विमान यातायात नियंत्रण कक्ष को जिम्मेदार पाया गया। इस हादसे में 97 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन



एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने रविवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी कि कुवैत एयर ने सात पाकिस्तानी पायलटों एवं 56 इंजीनियरों को घर बिठा दिया है जबकि कतर एयरवेज, ओमान एयर और वियतनाम एयरलाइंस ने पाकिस्तानी पायलटों, इंजीनियरों और अन्य कर्मियों की सूची बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों ने कहा है कि जिनके नाम इन सूचियों में हैं, वे तब तक काम पर नहीं आएंगे जब तक पाकिस्तानी अधिकारियों से रिपोर्ट नहीं मिल जाती। अखबार के अनुसार पीआईए के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि कपंनी ने विदेशी मिशनों, वैश्विक विनियामकीय और सुरक्षा संगठनों को पत्र लिखकर उन्हें आश्वासन दिया है कि उसने गलत तरीके से लाइसेंस पाने के संदेह में सभी 141 पायलटों को काम पर आने से मना कर दिया है। इस पत्र पर पीआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरशद मलिक के दस्तखत हैं।

पाकिस्तान के नागर विमानन मंत्री गुलाम सरवर ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार ने विभिन्न वाणिज्यिक एयरलाइनों, फ्लाइंग क्लबों और चार्टर कंपनियों से 262 पायलटों को तब तक घर पर बिठा देने को कहा है जब तक उनकी योग्यता की जांच पूरी नहीं हो जाती।


पिछले महीने कराची में पीआईए के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की प्राथमिक जांच के बाद यह कदम उठाया गया है। इस जांच में पाया गया कि पायलट मानक प्रक्रिया का पालन करने में विफल रहे। वैश्विक सुरक्षा एवं परिवहन निकायों ने कथित संदिग्ध लाइसेंसों पर चिंता प्रकट की और कहा कि वे इस विषय पर गौर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed