फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vidisha maitra elected in UN Committee

संयुक्त राष्ट्र की अहम समिति में चुनी गईं भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा

Sat, 07 Nov 2020 03:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र
अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Nov 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Vidisha maitra elected in UN Committee
भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा - फोटो : Social Media

भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्न (एसीएबीक्यू) पर संयुक्त राष्ट्र की सलाहकार समिति में सदस्य चुना गया है। यह महासभा का एक हिस्सा है। भारत के लिए यह बड़ी जीत है। 

विज्ञापन


यह जीत ऐसे वक्त में हुई है जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर जनवरी 2021 से कार्यभार संभालने की तैयारी कर रहा है। मैत्रा एशिया-प्रशांत राष्ट्रों के समूह से नामित हुए दो उम्मीदवारों में से एक हैं। समूह में इराक के अली मोहम्मद फइक अल-दबग को 64 मत मिले।
विज्ञापन


मैत्रा को 126 वोट मिले
एशिया प्रशांत राष्ट्र समूह में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव मैत्रा ने  126 वोट हासिल किए। संयुक्त राष्ट्र महासभा सलाहकार समिति में सदस्यों को नियुक्त करती है। सदस्यों का चयन व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व, निजी योग्यता और अनुभव के आधार पर होता है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा जो एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सदस्य नियुक्त किए गए
एसीएबीक्यू में महासभा ने 16 सदस्यों को उनकी व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर नियुक्त किया है। सलाहकार समिति का प्रमुख काम महासचिव द्वारा जमा कराए गए बजट का परीक्षण करना और उसे महासभा को रिपोर्ट करना है।


तिरूमूर्ति ने जताया आभार
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरूमूर्ति ने एक वीडियो संदेश में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों के भारी समर्थन से मैत्रा को संयुक्त राष्ट्र एसीएबीक्यू में शुक्रवार को चुना गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मैत्रा "एसीएबीक्यू के कामकाज में एक स्वतंत्र, उद्देश्यपूर्ण और बहुत आवश्यक लैंगिक संतुलित परिप्रेक्ष्य लाएंगी।" उन्होंने मैत्रा के चयन में मदद करने वाले देशों के प्रति आभार प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed