फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video images of police beating Black man shame us, says Emmanuel Macron

अश्वेत व्यक्ति को पीटती पुलिस के वीडियो हमें शर्मसार करते हैं : मैक्रों

Sat, 28 Nov 2020 09:22 PM IST
मुकेश कुमार झा एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Nov 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Video images of police beating Black man shame us, says Emmanuel Macron
इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि एक अश्वेत व्यक्ति को पीटते हुए पुलिस के सामने आए वीडियो ‘हमें शर्मसार’ करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों ही तरीकों की हिंसा की निंदा की। 

विज्ञापन


मैक्रों ने सरकार से फ्रांस और उसकी रक्षा करने वालों के बीच स्वाभाविक तरीके से होने वाली ‘भरोसे’ की कड़ी को मजबूत करने के लिए सरकार से तत्काल प्रस्ताव पेश करने की मांग की। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को काफी दिन पहले संगीत निर्देशक माइकल जेस्लर के साथ मारपीट होती दिखाई देने का एक वीडियो सामने आया था।
विज्ञापन


इस वीडियो में मंगलवार को पेरिस प्लाजा से पुलिस आव्रजकों को बेरहमी से निकालती हुई भी दिखाई दे रही है। ये घटनाएं नए सुरक्षा कानून को लेकर उठे विवाद के बीच सामने आई हैं। कानून का एक अनुच्छेद पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे के साथ प्रकाशित करने को जुर्म की श्रेणी में लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक स्वतंत्रता समूहों और पत्रकारों को चिंता है कि इस कदम से पुलिस बर्बरता की बातें सामने नहीं आ पाएंगी और उन्हें इसके लिए कभी दंडित नहीं किया जा सकेगा। मैक्रों ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों ही प्रकार की हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, गणतंत्र (फ्रांस) के मूल्यों से समझौता नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed