फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video: Flames Shoot Out of Air Canada plane Engine in Bursts Just After Take-Off

US: उड़ान भरते ही एयर कनाडा के विमान में से निकलने लगीं आग की लपटें, हलक में आई यात्रियों की जान

Sun, 09 Jun 2024 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 07:55 AM IST
सार

विमान के वापस आते ही आग बुझाई गई और एहतियाती कदम उठाए गए। विमान के इंजन में आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

विज्ञापन
Video: Flames Shoot Out of Air Canada plane Engine in Bursts Just After Take-Off
एयर कनाडा के एक विमान में आग लगी - फोटो : एक्स/@Cmdr_Hadfield

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। पेरिस जा रहे एयर कनाडा के एक विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जैसे ही चालक दल को आग का पता लगा तो आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बता दें, विमान में 389 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे। चालक दल की सतर्कता की वजह से एक बड़ी घटना को टाला जा सका। विमान बिना किसी नुकसान या हताहत के हवाईअड्डे पर वापस लौट आया।
विज्ञापन


कैसे हुई घटना?
बोइंग 777 वाइड-बॉडी विमान ने  रात 12:17 बजे (टोरंटो समयानुसार) उड़ान भरनी शुरू की। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद देर रात 12 बजकर 39 मिनट विमान ने उड़ान भरना शुरू ही किया था कि हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने विमान के दाहिने इंजन से चिंगारी निकलती देखी और तुरंत चालक दल के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोगों ने इंजन से आग की चिंगारी निकलते हुए वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद फ्लाइट के पायलट ने तत्काल पैन-पैन संकट का संकेत दिया, जिससे ग्राउंड पर इमरजेंसी टीम को संकेत मिला। पायलट ने तुरंत विमान को वापस लॉस एंजेलिस हवाईअड्डे की तरफ मोड़ दिया और सुरक्षित लैंडिंग कराई।



कब का मामला?
यह चौंका देने वाली घटना पांच जून की है। विमान में 389 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान के वापस आते ही आग बुझाई गई और एहतियाती कदम उठाए गए। विमान के इंजन में आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। हादसे का कारण जानने के लिए जांच टीम बनाई गई है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना
इंजन में खराबी का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में भेजने का इंतजाम किया गया। विमान की जांच की जाएगी और फिलहाल इसे सेवा से हटा दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दो हफ्तों में यह दूसरी घटना है, जहां एयर कनाडा के विमान को इंजन की समस्या के कारण वापस लौटना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed