फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas Tension Israeli Defense Minister Claims Progress on Hostage Release Deal world news in Hindi

Israel-Hamas Tension: 'हमास के साथ समझौते के काफी करीब', बंधकों की रिहाई को लेकर इस्राइली रक्षा मंत्री का दावा

Tue, 17 Dec 2024 07:51 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Tue, 17 Dec 2024 07:51 AM IST
सार

इस्राइल और हमास में चल रही बातचीत आंशिक समझौते पर रिहा किए जाने वाले जीवित बंधकों की संख्या पर अटकी हुई है। हमास इस्राइल की मांग से बहुत कम लोगों को रिहा करने पर जोर दे रहा है। जबकि इस्राइल इसके लिए तैयार नहीं है। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमास चाहता है कि समझौते में शत्रुता पर पूर्ण विराम लगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
Israel Hamas Tension Israeli Defense Minister Claims Progress on Hostage Release Deal world news in Hindi
रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज - फोटो : एक्स/ इस्राइल काट्ज

विस्तार

इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि इस्राइल गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर हमास के साथ समझौता करने के काफी करीब है। नेसेट सांसदों को जानकारी देते हुए कहा कि इस्राइल एक और बंधक समझौते के करीब पहुंच गया है। एक बंद कमरे में नेसेट विदेश मामलों और रक्षा समिति के साथ की गईं बैठक में यह जानकारी दी गई। टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक उन्होंने नेतन्याहू की टिप्पणियों को लेकर भी बात की। 

विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा की थी। नेतन्याहू ने कहा था कि हम बंधकों को घर वापस लाने के लिए बिना आराम किए हर वक्त काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि इस बारे में हम जितना कम बात करेंगे, उतना बेहतर रहेगा। इस तरह से हम ईश्वर की मदद से काफी हद तक सफल होंगे। वहीं ट्रंप ने इसके बाद पश्चिम एशिया में लोगों को बंधक बनाने वालों को चेतावनी दी थी कि अगर वे बंधकों को 20 जनवरी तक रिहा नहीं करते हैं तो उन्हें अमेरिका की ओर से गोलीबारी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


एक और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काट्ज ने यह भी संकेत दिए कि मौजूद डील को गठबंधन के अधिकांश लोगों का समर्थन मिलेगा। इसे आंतरिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमास चाहता है कि समझौते में शत्रुता पर पूर्ण विराम लगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। लेकिन नेतन्याहू के कट्टर दक्षिणपंथी गठबंधन के कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। काट्ज ने कहा कि हम युद्ध को समाप्त करने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल और हमास में चल रही बातचीत आंशिक समझौते पर रिहा किए जाने वाले जीवित बंधकों की संख्या पर अटकी हुई है। हमास इस्राइल की मांग से बहुत कम लोगों को रिहा करने पर जोर दे रहा है। जबकि इस्राइल इसके लिए तैयार नहीं है। बंधकों की रिहाई को लेकर इस्राइल-हमास के बीच कई दौर की वार्ता रुकी हुई है। बताया जाता है कि हमास ने इस्राइल को जो प्रस्ताव दिया है कि उसके तहत युद्ध का अंत, इस्राइली सेना की वापसी और इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की गारंटी की बात कही है। 


हमास ने बीते साल 7 अक्तूबर को इस्राइल पर बड़ा आतंकी हमला किया था, जिसमें 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। अभी भी 100 लोग हमास की कैद में हैं। इस हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा पर हवाई और जमीनी हमला किया, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। हमास का पूरा नेतृत्व खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी इस्राइली बंधक गाजा में कैद हैं, जिन्हें छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed