फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuelan President Maduro boasts of 5,000 Russian Igla-S missiles amid rising US military pressure

Venezuela: '5000 रूसी एयर डिफेंस मिसाइलें तैनात कीं', अमेरिका से तनाव के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति का दावा

Thu, 23 Oct 2025 02:52 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति मादुरो ने देश में 5,000 से अधिक रूस निर्मित एयर डिफेंस मिसाइलें तैनात करने का दावा किया। वहीं, अमेरिका कैरिबियन में 4,500 सैनिकों के साथ सैन्य दबाव बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Venezuelan President Maduro boasts of 5,000 Russian Igla-S missiles amid rising US military pressure
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच इन दिनों तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि देश में रूस से बने 5,000 से अधिक एयर डिफेंस मिसाइलें तैनात की गई हैं। ये मिसाइलें खास तौर पर महत्वपूर्ण हवाई सुरक्षा स्थानों पर लगाई गई हैं। मादुरो की यह बात अमेरिका के बढ़ते सैन्य दबाव के बीच आई है, जहां अमेरिका कैरिबियन क्षेत्र में अपने सैन्य बल बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच ये तनाव तब बढ़ा जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई पर विचार करने की बात कही है, ताकि मादुरो सरकार को कमजोर किया जा सके। इसपर मादुरो ने पलटवार करते हुए कहा कि ये मिसाइलें, जिन्हें 'इग्ला-एस' कहा जाता है, छोटे हवाई लक्ष्यों जैसे ड्रोन, हेलिकॉप्टर और विमान को गिराने में सक्षम हैं। ये मिसाइलें इतनी हल्की हैं कि एक सैनिक भी इन्हें अपने साथ ले जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: बलूचिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, 11 आतंकवादी भी हुए ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने कैरिबियन में तैनात की सेना
बता दें कि अमेरिका ने कैरिबियन में 4,500 मरीन और नाविक तैनात किए हैं और कई बार ड्रग तस्करी के आरोप में नौकाओं पर हमले भी किए हैं। इतना ही नहीं ट्रंप प्रशासन ने मादुरो को ड्रग तस्करों से जोड़ते हुए सैन्य कार्रवाई की तैयारी की है, लेकिन अब तक वे सीधे मादुरो को निशाना बनाने का फैसला नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ट्रंप का मकसद मादुरो को बिना लड़ाई छोड़ा देने के लिए दबाव बनाना है।



मादुरो ने भी ट्रंप को जवाब देने की तैयारी की
अमेरिका के बढ़ते कदम को देखते हुए मादुरो ने जवाब में सैनिकों को फिर से तैनात किया है और लाखों स्वयंसेवक मिलिशिया को जुटाया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के लोग एकजुट हैं और वे अमेरिका की किसी भी साजिश को नाकाम करेंगे। मादुरो ने दावा किया है कि उनकी मिलिशिया में 80 लाख से ज्यादा सदस्य हैं, हालांकि विशेषज्ञ इस संख्या और उनके प्रशिक्षण पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Russia: अमेरिका के तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद ईयू ने भी दिया पुतिन को झटका, छद्म तेल बेड़े पर लगाया बैन

इग्ला-एस मिसाइलें की छमता
गौरतलब है कि रूसी कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के मुताबिक, ये इग्ला-एस मिसाइलें छह किलोमीटर तक की दूरी और 3.5 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर लक्ष्यों को मार सकती हैं। हालांकि मादुरो के बताए गए मिसाइलों की संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन ये मिसाइलें वेनेजुएला के हथियारों में जरूर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed