फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuelan opposition politician placed under house arrest after release from jail, son says

Venezuela: वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो जेल से रिहा होने के बाद नजरबंद, बेटे ने दी जानकारी

Tue, 10 Feb 2026 11:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Feb 2026 11:06 PM IST
सार

Venezuela: वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो गुआनिपा को जेल से रिहा होने के दो दिन बाद घर में नजरबंद कर दिया गया है, उनके बेटे ने इसे अन्यायपूर्ण बताया। गुआनिपा ने अपनी रिहाई की शर्तें पूरी की थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काराकास में रोक लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
Venezuelan opposition politician placed under house arrest after release from jail, son says
जुआन पाब्लो - फोटो : एक्स/जुआन पाब्लो

विस्तार

वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो गुआनिपा को जेल से रिहा होने के दो दिन बाद घर में नजरबंद कर दिया गया। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


गुआनिपा विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो के करीबी सहयोगी हैं। वह अब माराकाइबो शहर में अपने घर में हैं। उनके बेटे रामोन गुआनिपा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पिता अभी भी अन्यायपूर्ण तरीके से बंद हैं। उन्होंने कहा कि घर में नजरबंदी भी जेल ही है।

सरकार ने गुआनिपा को रविवार को रिहा किया था। इस दौरान कई अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी छोड़ा गया। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह तब हुआ, जब वे जेलों के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


जुआन पाब्लो के बेटे ने क्या कहा?
  • रामोन गुआनिपा ने कहा कि रविवार को उनके पिता और अन्य लोगों को हथियारबंद लोगों (सुरक्षाकर्मियों) ने रोक लिया, जब वे काराकास में किसी इलाके से गुजर रहे थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपनी रिहाई की उन दो शर्तों का उल्लंघन नहीं किया है, जिनमें महीने में एक बार कोर्ट को अपनी रिपोर्ट देना और वेनेजुएला के बाहर न जाना शामिल हैं। उन्होंने कोर्ट का दस्तावेज भी दिखाया।

ये भी पढ़ें: रूस में भारतीय छात्रों पर हमला करने वाले नाबालिग ने कबूला गुनाह, कोर्ट ने दो महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा


अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब ने सोशल मीडिया पर कहा कि कोर्ट से गुआनिपा की नजरबंदी वापस लेने का अनुरोध किया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि गुआनिपा ने कौन सी शर्त का उल्लंघन किया। 

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जेल में बंद लोगों को रिहा करना शुरू किया है। उन पर सैकड़ों राजनीतिक कैदियों को छोड़ने का दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed