{"_id":"698b612eaab3b2179e02aeb2","slug":"indian-students-attacked-in-russia-bashkortostan-attack-news-ufa-medical-university-minor-accused-confesses-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: भारतीय छात्रों पर हमला करने वाले नाबालिग ने कबूला गुनाह, कोर्ट ने दो महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: भारतीय छात्रों पर हमला करने वाले नाबालिग ने कबूला गुनाह, कोर्ट ने दो महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा
Tue, 10 Feb 2026 10:17 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:17 PM IST
सार
रूस के उफा में चार भारतीय मेडिकल छात्रों पर हमला करने वाले 15 वर्षीय छात्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कोर्ट ने उसे दो महीने की हिरासत में भेजा है। घायल छात्रों की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के बश्कोर्तोस्तान में चार भारतीय मेडिकल छात्रों और दो पुलिस अधिकारियों पर हुए हमला करके उन्हें घायल करने वाले 15 साल के नाबालिग लड़के ने मंगलवार को अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले में उफा की कोर्ट ने उसे सात अप्रैल तक, यानी दो महीने के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) में भेज दिया है।
बाशिनफॉर्म एजेंसी के मुताबिक, आरोपी एक स्थानीय स्कूल में नौवीं क्लास का छात्र है। उसने कोर्ट में माना कि उसने यह हमला किया था और इसके लिए उसने पीड़ितों से माफी भी मांगी। इस गंभीर अपराध के लिए उसे 15 साल तक की सजा हो सकती है।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना शनिवार को उफा शहर में हुई थी। हमलावर रेपिना स्ट्रीट पर स्थित बश्कोर्तोस्तान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुस गया था। वहां उसने भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दो पुलिसवालों और हॉस्टल के गार्ड को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, आठ घायल
अधिकारियों पर लापरवाही का केस
फेडरल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ भी लापरवाही का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि अधिकारियों को कथित तौर पर पता था कि लड़का एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन (नेशनल सोशलिज़्म/व्हाइट पावर) से जुड़ा है, लेकिन उन्होंने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।
छात्रों की हालत में सुधार
इस बीच, पड़ोसी राज्य तातारस्तान से भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्र ठीक हो रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें कि बश्कोर्तोस्तान रूस का एक मुस्लिम-बहुल इलाका है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन