{"_id":"5efbab348ebc3e42e04ec03b","slug":"venezuela-president-nicolas-maduro-orders-eu-ambassador-to-leave-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के राजदूत को दिया देश छोड़ने का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के राजदूत को दिया देश छोड़ने का आदेश
Wed, 01 Jul 2020 02:44 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यूरोपीय संघ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश से कुछ घंटे पहले ही यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण की दिशा में दबाव बनाने के लिए मादुरो के करीबी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
मादुरो का यह आदेश सोमवार को राज्य टेलीविजन पर संबोधन के दौरान आया है। यूरोपीय संघ ने मादुरो के समर्थक लुइस पारा सहित वेनेजुएला के 11 अधिकारियों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध वाले कदम उठाए हैं। यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के दायरे में अब तक कुल 36 अधिकारी आ गए हैं।
विज्ञापन
इन सभी पर यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त करना शामिल है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध व्यक्तिगत स्तर पर लगाए गए हैं, इन प्रतिबंधों से वेनेजुएला की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन