{"_id":"5ca88d51bdec22142901a35c","slug":"venezuela-juan-guaido-appeals-for-keep-pressure-on-nicolas-maduro","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएलाः गुइदो ने मादुरो पर दबाव बनाए रखने के लिए प्रदर्शन की अपील की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएलाः गुइदो ने मादुरो पर दबाव बनाए रखने के लिए प्रदर्शन की अपील की
Sat, 06 Apr 2019 05:02 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, कराकास
भाषा, कराकास
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइदो (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइदो ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव कायम रखने के लिए अपने समर्थकों से सड़कों पर प्रदर्शन करने की शनिवार को अपील की। गुइदो की यह अपील सार्वजनिक सेवाओं के ध्वस्त हो जाने को लेकर बढ़ते गुस्से के बीच आई है।
विज्ञापन
विपक्ष के हजारों समर्थक शनिवार को सुबह 11 बजे से राजधानी कराकस में मार्च निकालेंगे। वेनेजुएला में सत्ता का संघर्ष बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने और जल आपूर्ति ध्वस्त हो जाने के कारण तेज हो गया है।
विज्ञापन
गुइदो ने शुक्रवार को ट्विटर पर संदेश दिया, “सड़कों पर अपने प्रदर्शन को लेकर दृढ़ रहें, यह लड़ाई वेनेजुएला के सभी लोगों के जीवन के लिए है।” गुइदो को 50 से अधिक देशों ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दी है। मादुरो ने भी कराकस में सरकार के समर्थन में मार्च की अपील की है और अपने समर्थकों से “शांति की रक्षा के लिए मार्च” करने को कहा है।
विज्ञापन