फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USISPF Praised Indian government for promoting FDI in space manufacturing

USISPF: अंतरिक्ष विनिर्माण में FDI को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार को सराहा, बोले- इससे बढ़ेगी आत्मनिर्भरता

Tue, 23 Apr 2024 04:20 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 04:20 AM IST
सार

यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि यह रणनीतिक निर्णय सही दिशा में एक सकारात्मक कदम का प्रतीक है। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाली विनिर्माण कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। 

विज्ञापन
USISPF Praised Indian government for promoting FDI in space manufacturing
USISPF - फोटो : ANI

विस्तार

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने भारत सरकार और भारतीय अंतरिक्ष विभाग को बधाई दी है। यूएसआईएसपीएफ ने अंतरिक्ष विनिर्माण के तीनों क्षेत्रों- उपग्रह, उपग्रह डेटा उत्पादों, ग्राउंड सेगमेंट के निर्माण में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष एफडीआई की अनुमति देने के लिए खुशी जताई है। निर्माण के लिए स्वचालित मार्ग से 74 प्रतिशत की अनुमति दी गई है 

विज्ञापन

इसके अलावा, लॉन्च वाहनों और संबंधित प्रणालियों और उपप्रणालियों के लिए 49% तक की स्वचालित एफडीआई, उपग्रहों, ग्राउंड सेगमेंट और उपयोगकर्ता खंड के लिए घटकों और सिस्टम/उपप्रणालियों के निर्माण के लिए स्वचालित मार्ग में 100 % एफडीआई को जोड़ा गया है। बयान में यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि यह रणनीतिक निर्णय सही दिशा में एक सकारात्मक कदम का प्रतीक है। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाली विनिर्माण कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा। निजी भागीदारी की वृद्धि से भारत की क्षमता अनलॉक होगी। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। 

विज्ञापन

अंतरिक्ष और इसरो से जुड़ी अन्य खबरें
इसरो अध्यक्ष हाल ही में एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, अहमदाबाद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि चंद्रयान-3 का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हमने मिशन द्वारा भेजा गया डेटा भी एकत्र कर लिया है। वैज्ञानिक जांच भी शुरू हो गई है। हम चंद्रयान श्रृंखला को तब तक जारी रखना चाहते हैं जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। हालांकि, इससे पहले हमें कई तकनीक में पारंगत होना होगा- जैसे चांद पर जाना और चांद से वापस आना। हम अगले मिशन में इसकी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल दो मानव रहित मिशन शुरू करेगा इसरो
गगनयान के बारे में सोमनाथ ने कहा था कि इसरो इस साल एक मानव रहित मिशन, एक परीक्षण वाहन उड़ान मिशन और एक एयरड्रॉप परीक्षण करेगा। एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा। अगले साल दो मानव रहित मिशन होंगे। दोनों मिशन ठीक रहा तो अगले साल के अंत कर इसरो मानव मिशन को शुरू करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed